लड़ाकू विमानों को हथियारबंद ड्रोन से जोड़कर युद्धाभ्यास कर रहा चीन, निशाने पर कौन- अमेरिका या ताइवान

Updated on 19-08-2023 01:39 PM
बीजिंग: चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) वायु सेना ने एक सशस्त्र टोही ड्रोन और दो लड़ाकू को एक साथ इंट्रीग्रेड कर साझा सैन्य अभ्यास किया है। इस दौरान लड़ाकू विमान से हथियारबंद ड्रोन को ऑपरेट करने और हमला करने का अभ्यास किया गया। बताया जा रहा है कि चीनी वायु सेना लड़ाकू विमान और ड्रोन को एक साथ मिलाकर अपनी हवाई ताकत को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। चीन का यह युद्धाभ्यास तब आयोजित हुआ है, जब प्रशांत महासागर में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं संयुक्त रूप से मालाबार युद्धाभ्यास में शामिल हैं। मालाबार युद्धाभ्यास से चीन इतना डरा हुआ है कि उसने सैकड़ों सैटेलाइट को युद्धाभ्यास वाले इलाके की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया है।


जीजे-2 ड्रोन और जे-16 ने किया अभ्यास

चाइना सेंट्रल टेलीविज़न (सीसीटीवी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात स्थान पर अघोषित प्रशिक्षण में एक जीजे-2 सशस्त्र ड्रोन और दो जे-16 लड़ाकू विमान शामिल थे। यह पहली बार हुआ है, जब चीन ने लड़ाकू विमान और ड्रोन के साझा युद्धाभ्यास को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। पीएलए वायु सेना ड्रोन समूह के प्रमुख ली यांग ने रिपोर्ट में कहा कि ड्रोन पीएलए के कॉम्बेट सिस्टम में शामिल हो चुके हैं और इसने कुछ अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। ली ने कहा कि भविष्य का युद्ध अनुभूति का टकराव है और इसलिए इन मानवरहित हथियारों और उपकरणों को संचालित करने वाले लोगों के विचार और अनुभूति युद्ध के मैदान पर जीत या हार का निर्णायक कारक हैं।

युद्धाभ्यास के दौरान क्या हुआ


सीसीटीवी रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रशिक्षण के दौरान जीजे-2 ने एक हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी, जिसके पीछे जे-16 इंतजार कर रहे थे। ड्रोन ने कुछ लक्ष्यों पर मिसाइलें दागीं, जबकि रिपोर्ट में लड़ाकू विमानों की भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया। विश्लेषकों ने कहा कि जीजे-2 सशस्त्र टोही ड्रोन और जे-16 फाइटर जेट के बीच टॉप स्पीड, मनुवरेबिलिटी, रेंज और एंड्यूरेंस में भारी अंतर है, लेकिन वे कई मायनों में एक दूसरे के साथ इंटीग्रेट होकर एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं।

ड्रोन को लड़ाकू विमान से क्यों जोड़ रहा चीन


चीनी सेना के एविएशन एक्सपर्ट फू कियानशाओ ने कहा कि धीमी गति वाला ड्रोन पहले उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन जैसे ही यह लक्ष्य क्षेत्र के पास पहुंचता है, लड़ाकू विमान तेज गति से लक्ष्य वाले इलाके के ऊपर एक छोटे समय के लिए उड़ान भर सकता है। इस दौरान वे एक साथ मिलकर फॉर्मेशन बना सकते हैं और मिशन को अंजाम देने के लिए एक साथ उड़ान भर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा लड़ाकू विमानों को दुश्मन के क्षेत्र में कम से कम समय तक रखकर किसी भारी जनहानि से खुद को बचाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.