भारत-US की मिलिट्री एक्सरसाइज पर चीन को आपत्ति:बोला- ये भारत-चीन एग्रीमेंट के खिलाफ

Updated on 01-12-2022 05:18 PM

उत्तराखंड के औली में चीन बॉर्डर के पास भारत और अमेरिका की मिलिट्री एक्सरसाइज हो रही है। इस पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन का कहना है कि इससे भारत-चीन के बीच भरोसा और रिश्ते मजबूत नहीं होंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन झाओ लिजियान ने कहा- अमेरिका और भारत के बीच हो रहा युद्धाभ्यास चीन और भारत के बीच आपसी विश्वास को पूरा नहीं करता है। चीन बॉर्डर के पास दोनों देशों की ये मिलिट्री ड्रिल भारत-चीन के बीच 1993 और 1996 में हुए एग्रीमेंट के खिलाफ है। इससे भारत और हमारे रिलेशन मजबूत नहीं होंगे।

LAC से महज 100 किलोमीटर दूर हो रही मिलिट्री ड्रिल
भारत और अमेरिका के बीच यह मिलिट्री एक्सरसाइज 15 नवंबर से शुरू हुई, जो 2 दिसंबर तक चलेगी। ये औली में हो रही है, जो LAC से महज 100 किलोमीटर दूर है। इस एक्सरसाइज में पहाड़ों और बेहद ठंडे इलाकों में इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्‍स को परखा जाएगा। ये एक्सरसाइज एक साल भारत में होती है और एक साल अमेरिका में। पिछले साल ये अमेरिका के अलास्का में हुई थी।

भारत-अमेरिका की मिलिट्री एक्सरसाइज अहम
उत्तरांखड से सटा चीन बॉर्डर भारतीय सेना के सेंट्रल सेक्टर का हिस्सा है। ये इलाका भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवादित रहा है। दो साल पहले ग्लवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से इस इलाके में चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ीं हैं। इसी वजह है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली मिलिट्री एक्सरसाइज बेहद अहम है।

LAC पर रूसी हेलिकॉप्टर से पहुंचे दोनों देशों के सैनिक
इस मिलिट्री एक्सरसाइज में रूसी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। दोनों देशों के सैनिक रूस के Mi-17V-5 हेलिकॉप्टर से वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पहुंचे।

Mi-17V-5 दुनिया का सबसे एडवांस ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है। इसे सेना और हथियारों के ट्रांसपोर्ट, फायर सपोर्ट, रक्षक दल की गश्ती और सर्च-एंड-रेस्क्यू (SAR) मिशन में भी तैनात किया जा सकता है। साथ ही Mi-17V-5 को कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए डिजाइन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.