चीन की बड़ी चाल का खुलासा, भारतीय सीमा के पास खड़ा किया आर्मी नेटवर्क, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया सच!

Updated on 06-12-2025 12:30 PM
बीजिंग: चीन की सेना भारत के बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर निर्माण कर रही है। चीनी आर्मी तिब्बती पठार पर नए बड़े एयरफील्ड और दूसरी सुविधाएं तैयार कर रही है। इससे उसकी पहुंच हिमालय के ऊपर मुश्किल पश्चिमी सीमा तक बढ़ जाती है। चीन तिब्बत के पठार पर ना सिर्फ सैन्य बल्कि नागरिक उपयोग वाली सुविधाओं का भी नेटवर्क खड़ा कर रहा है। इससे युद्ध या संघर्ष जैसी स्थिति में चीनी सेना की पहुंच यहां आसानी से हो सकेगी।

वॉल स्ट्रीट जनरल (WSJ) ने अपनी रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए ये खुलासा किया है। WSJ ने सैटेलाइट इमेज के आधार पर बताया है कि ल्हुंजे, बुरंग और टिंगरी में तीन नई डुअल यूज फैसिलिटी बन रही हैं। इनमें कम से कम 72 एयरक्राफ्ट या हेलीकॉप्टर खड़े होने की सुविधा होगी। यह क्षेत्र में चीन की सैन्य क्षमता को कई गुना बढ़ाता है।
इन तस्वीरों में एयरफील्ड एप्रन विभिन्न प्रकार के सैन्य विमान देखे जा सकते हैं। इनमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और टोही और हमलावर ड्रोन शामिल हैं। यह बुनियादी ढांचा ना सिर्फ भारत के खिलाफ चीन की स्थिति मजबूत करता है बल्कि तिब्बत में शासन को मजबूती से चलाने में बीजिंग की नियंत्रण क्षमता को भी बढ़ाता है।

चीन का नया निर्माण

भारत की सीमा के पास चीन की ये नई फैसिलिटी समुद्र तल से 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है कि रनवे ठंड से फटे नहीं। यह काम चीनी सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी चाइना एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन ग्रुप कर रहा है।
चीनी अधिकारियों का कहना है इन हवाई अड्डों का निर्माण दूरदराज के इलाकों में लोगों को कनेक्टिविटी के लिए है। चीनी ये तर्क अपने सैन्य ढांचे पर पर्दा ढालने के लिए कर रहे हैं। तस्वीरों से साफ है ये सुविधाएं सैन्य अभियानों के लिए हैं। इनमें सैन्य विमानों के लिए मजबूत आश्रय इसका उदाहरण है।

मुश्किल हालात में काम

चीन ने पिछले एक दशक में लगातार निर्माण किए हैं। इन सुविधाओं का निर्माण खतरनाक परिस्थितियों में किया जा रहा है। चीनी श्रमिकों को ऊंचाई की बीमारी, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, चक्कर आना और नाक से खून बहने जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

चीन का यह क्षेत्र भारत के साथ उसकी लंबी विवादित सीमा के ऊपर स्थित है। 2017 में दोनों देशों के गतिरोध और 2020 में घातक झड़पों के बाद चीन ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति तेजी से बढ़ाई है। आज के समय में चीन के कम से कम आठ हवाई अड्डे और हेलीपोर्ट सीमा के करीब स्थित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.