राफेल से टकराने वाले J-10C के बाद चीन की नई हवाई चाल, मिडिल ईस्ट में उतारा नया एयरक्राफ्ट, एयरबस-बोइंग की उड़ी नींद

Updated on 25-10-2025 01:23 PM
दुबई/बीजिंग: चीन लड़ाकू विमानों की दुनिया में धीरे धीरे मजबूती से अपने पांव जमा रहा है। जे-10सी और जेएफ-17 जैसे लड़ाकू विमानों की तरफ दुनिया के कई देश आकर्षित हो रहे हैं। जे-10सी वही विमान है, जिसे पाकिस्तान ने भारतीय राफेल के खिलाफ उतारा था। लेकिन अब, बीजिंग अपने वाणिज्यिक विमानों को आगे बढ़ा रहा है, जिसने बोइंग और एयरबस की नींद उड़ा दी है। बीजिंग की सरकारी कंपनी कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्पेरेशन ऑफ चायना (COMAC) नवंबर 2025 के दुबई एयर शो में अपने दो नागरिक विमानों C909 और C919 को उतारने जा रही है। ये दोनों विमान चीन में पहले से सेवा में हैं, लेकिन इस बार बीजिंग का लक्ष्य उन्हें मिडिल ईस्ट के मार्केट में उतारना है।

इससे पहले भी चीन ने मध्य पूर्व में अपनी हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया है और वो मिडिल ईस्ट के देशों को अपने हथियारों को बेचने की कोशिश कर रहा है। चीन ने नवंबर 2023 में दुबई एयर शो में अपने J-10C का अनावरण किया था। इसके अलावा, FC-31 स्टील्थ लड़ाकू विमान, Y-20 सामरिक परिवहन विमान, Z-20 सामरिक उपयोगिता हेलीकॉप्टर और मानव रहित हवाई वाहन (UAV) भी प्रदर्शित किए, जिनमें AR-36 वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग ड्रोन और विंग लूंग-X और विंग लूंग-2 फिक्स्ड-विंग ड्रोन शामिल हैं।
मिडिल ईस्ट में 'मेक इन चाइना' की उड़ान
आपको बता दें कि COMAC का C909, जिसे पहले ARJ21 के नाम से जाना जाता था, वो चीन का पहला स्वदेशी विकसित रीजनल जेट है। वहीं C919 को Boeing 737 MAX और Airbus A320neo का सीधा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। दोनों विमान चीन के एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भरता मिशन का प्रतीक हैं। COMAC को चीन के विशाल घरेलू बाजार, सस्ती फाइनेंसिंग और सरकारी समर्थन का लाभ मिल रहा है। 2025 में कंपनी 25 C919 विमानों की डिलीवरी करने की योजना बना चुकी है, जिसे आने वाले वर्षों में 75 तक बढ़ाने का लक्ष्य है। हालांकि, यह रास्ता आसान नहीं है, क्योंकि अमेरिकी कंपनियों द्वारा इंजन सप्लाई में रोक और पश्चिमी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता अभी भी इसके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
चीन की Boeing-Airbus को टक्कर देने की तैयारी
चीन के इस कदम से वैश्विक विमानन बाजार में तीसरे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। COMAC के C909 और C919 को पहले ही ब्रुनेई की GallopAir, वियतनाम की VietJet और इंडोनेशिया की TransNusa जैसी एयरलाइंस से शुरुआती ऑर्डर मिल चुके हैं। हाल ही में AirAsia ने भी C919 को लेकर बातचीत के एडवांस लेवल पर पहुंचने की पुष्टि की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर COMAC अपनी डिलीवरी, क्वालिटी और इंजन आपूर्ति स्थिर रखता है, तो यह विकासशील देशों और कम कीमत वाले विमानों की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर सकता है।मिडिल ईस्ट पहले से ही चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशियएटिव (BRI) के लिहाज से काफी अहम केंद्र है। 2025 की पहली छमाही में बीजिंग ने इस क्षेत्र में 19.4 अरब डॉलर का निवेश किया है। अब वही आर्थिक जुड़ाव हवाई सौदों में बदलने की कोशिश चीन कर रहा है। चीन का लक्ष्य सिर्फ विमान बेचना नहीं, बल्कि एक नया एविएशन इकोसिस्टम बनाना है, जो पश्चिमी देशों की विमान कंपनियों के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.