कंगाल पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी चीन की परमाणु बिजली, एक यूनिट की कीमत सुनकर हो जाएंगे दंग

Updated on 15-07-2023 01:43 PM
इस्लामाबाद: कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन से परमाणु बिजली खरीदना अब भारी पड़ने वाला है। पाकिस्तान को चीनी पैसे से बनने वाले परमाणु प्लांट की बिजली 20 रूपये प्रति यूनिट मिलने वाली है। ऐसे में पाकिस्तानी अवाम के लिए इतनी महंगी बिजली खरीदना मुश्किल हो सकता है। चीन, पाकिस्तान में 5 अरब डॉलर की लागत से चश्मा-5 (सी-5) परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा है। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को प्लांट के पांचवे यूनिट का शिलान्यास भी किया है। 20 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पाकिस्तान में कोयला से पैदा होने वाली बिजली से कहीं ज्यादा है।

बिजनेस रिकॉर्डर के अनुसार, पिछले महीने चीन और पाकिस्तान ने 2029 में जल्द से जल्द उपलब्धता के साथ 3.48 बिलियन डॉलर मूल्य की 1,200 मेगावाट की चश्मा-5 (सी-5) परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया था। सांकेतिक उत्पादन क्षमता विस्तार योजना (आईजीसीईपी) 2018-40 के तहत परियोजना की अनुमानित पूंजी लागत 4.777 अरब डॉलर आंकी गई थी। पाकिस्तान और चीन के बीच परमाणु प्लांट पर अप्रैल 2015 में सी-5 के लिए एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इसके बाद 2017 में पाकिस्तान की परमाणु ऊर्जा कंपनी पीएईसी और चीनी समकक्ष के बीच वाणिज्यिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद दोनों देशों ने सी-5 न्यूक्लियर पावर प्लांट को पहले 2019 और बाद में 2022 में प्रोडक्शन के लिए तैयार करने का फैसला किया। सितंबर 2021 में काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स (सीसीआई) ने 2021-30 के लिए नई पीढ़ी की योजना की तैयारी के लिए एक ज्वाइंट ऐक्शन प्लान को मंजूरी दी। हालांकि, चश्मा परमाणु (सी-5) बिजली परियोजना के लिए कम ऑपरेशनल लागत के साथ ज्यादा से ज्यादा समय तक काम करने के प्लान को योजना में शामिल नहीं किया गया।

इस परियोजना के लिए चीन ने लागत का 85 फीसदी कर्ज दिया है। बाकी का 15 फीसदी पाकिस्तान सरकार ने वहन करेगी। पाकिस्तान को कर्ज देने वाली संस्थाओं में CEXIM बैंक, MOFCOM और चीन इंटरनेशनल डेवलपमेंट प्रमुख हैं। इन चीनी संस्थानों ने उत्पादन शुरू होने के पहले ही अपने लागत को सुरक्षित करने के लिए बिजली की कीमतों को तय कर दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रति यूनिट बिजली की कीमत 20 रुपये तय की है। यह राशि आम पाकिस्तानियों के लिए बहुत ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.