चीनी J-10C फाइटर को बड़ा झटका, बांग्लादेश ने भी मोड़ा मुंह, राफेल के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाकर बेचने की कोशिश नाकाम

Updated on 12-12-2025 12:54 PM
बीजिंग: भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा करके अपनी J-10C फाइटर जेट को बेचने की कोशिश में लगे चीन को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इंडोनेशिया के बाद बीजिंग का एक और करीबी सहयोगी ने 4.5 पीढ़ी के चीनी लड़ाकू विमान से मुंह मोड़ रहा है। चीन के लाख चाहने के बावजूद बांग्लादेश ने चीनी जे-10C के बजाय यूरोफाइटर टाइफून खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि बांग्लादेश ने यूरोफाइटर जेट खरीदने की खातिर बातचीत शुरू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किया है। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की वायु सेना (BAF) 12 से 16 यूरोफाइटर टाइफून खरीदने की तैयारी कर रही है।

यूरोफाइटर में बांग्लादेश की दिलचस्पी

अगर यूरोफाइटर को लेकर डील पक्की हो जाती है तो बांग्लादेश इस 4.5 पीढ़ी के फाइटर जेट को ऑपरेट करने वाला 11वां देश बन जाएगा। यूरोफाइटर को ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और स्पेन ने मिलकर डेवलप किया है। खास बात यह है कि बांग्लादेश पहला दक्षिण एशियाई देश होगा जो यूरोफाइटर टाइफून को संचालित करेगा। हालांकि, बांग्लादेश के मल्टीरोल फाइटर जेट डील की रेस में अभी J-10C बना हुआ है, लेकिन यूरोफाइटर टाइफून के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन करने के चीन की चिंता बढ़ा दी है।

राफेल पर चीनी प्रोपेगैंडा नाकाम

चीन अपने J-10C को प्रमोट करने के लिए प्रोपेगैंडा का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच इसी साल मई में हुए चार दिनों के संघर्ष के दौरान इस फाइटर जेट की कथित सफलता का झूठा ढोल पीट रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने चीनी J-10C फाइटर जेट और चीनी एयर-टू-एयर मिसाइल Pl-15 से 3-4 राफेल समेत 8 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए।

राफेल पर चीनी प्रोपेगैंडा नाकाम

चीन अपने J-10C को प्रमोट करने के लिए प्रोपेगैंडा का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच इसी साल मई में हुए चार दिनों के संघर्ष के दौरान इस फाइटर जेट की कथित सफलता का झूठा ढोल पीट रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने चीनी J-10C फाइटर जेट और चीनी एयर-टू-एयर मिसाइल Pl-15 से 3-4 राफेल समेत 8 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.