स्व-सहायता समूहों के उत्पाद क्रय करने नागरिक आगे आएँ : राज्यपाल पटेल

Updated on 15-10-2022 04:43 PM

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि कलाकृतियाँ दिल, दिमाग और हाथ के समन्वय का चमत्कार होती हैं। सृजित उत्पाद ईश्वर की कृपा का परिणाम होता है। कलाकार और शिल्पकारों का प्रोत्साहन समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दीपावली उत्सव पर कलात्मक उत्कृष्टता के निर्मल गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के क्रय का अवसर नगरवासियों के लिए सौगात है। उन्होंने भोपाल के नागरिकों का आहवान किया कि वे स्वयं मेले में खरीदारी करें। साथ ही दूसरों को स्व-सहायता समूहों के उत्पाद क्रय करने के लिए प्रेरित भी करें।

राज्यपाल पटेल हाट बाजार में उमंग-2K22 राष्‍ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि हुनर, हिम्मत और हौसलों के साथ देश के 20 से अधिक राज्य से आए स्व-सहायता समूहों के अधिक से अधिक उत्पादों को क्रय किया जाए। यह हर दृष्टि से लाभकारी है। मेले में उपलब्ध विभिन्न राज्यों के मिलावट रहित, उत्कृष्ट गुणवत्ता के उत्पाद बड़े प्रतिष्ठानों की तुलना में कम कीमत पर मिलेंगे। राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री के आयोजन में आशा और अपेक्षा के साथ आए स्व-सहायता समूहों के शिल्पकार और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा। सतत आजीविका प्राप्त होगी। गाँवों में खुशहाली आएगी। उन्होंने प्रदर्शनी-सह-बिक्री के आयोजन अवधि में नगर में मेले की जानकारी के नियमित प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। राज्यपाल पटेल ने मेला में विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली।

राज्यपाल पटेल ने मेला में मंडला जिले की बैगा जनजाति के 12 महिला समूह की ओर से सुरामबाई, सुसुकृतिबाई को 45 लाख रूपए एवं शिवपुरी जिले की सहरिया जनजाति के 12 महिला स्व-सहायता समूह के लिए सुरामवति और सुराजकुमारी को 36 लाख रूपए के प्रतीकात्मक चेक भेंट किए।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक तरसेम सिंह जीरा ने कहा कि स्थानीय संसाधनों के अधिकतम दोहन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती में स्व-सहायता समूह का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य महा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि मेला के आयोजन से उपभोक्ता तक उच्च गुणवत्ता के उत्पाद पहुँचते हैं। स्व-सहायता समूहों में आत्म-विश्वास, उद्यमिता और गुणवत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। मेला रूरल इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक नीरज निगम ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए स्व-सहायता समूहों के वित्त-पोषण को निरंतर बढ़ाने पर बल दिया। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक निरूपम मेहरोत्रा ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन में सहयोग के लिए रूरल हॉट, रूरल मार्ट के साथ ही जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैगिंग में भी नाबार्ड सहयोग कर रहा है। मेला में 20 राज्य के स्व-सहायता समूह के 100 स्टॉल लगे हैं। सहायक महाप्रबंधक सलिल जोकरकर ने कार्यक्रम का संचालन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.