भारी बारिश से तरबतर हुआ शहर, सड़कें बनी तालाब, जलभराव ने रोका रास्ता

Updated on 10-09-2023 04:08 PM
भोपाल। राजधानी में शनिवार को शाम करीब चार बजे से देर रात तक वर्षा का सिलसिला चलता रहा, जिसने गर्मी-उमस से राहत तो दिला दी, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। वहीं नगर निगम की नाला-नाली सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। जल निकासी करने वाला ड्रेनेज सिस्टम चोक होने से तेज बारिश में शहर की सड़कें चंद मिनटों में तालाब में तब्दील हो गईं। कई जगहों पर आधा से दो फीट तक पानी भर गया। जिन सड़कों पर पानी नहीं भरा, वहां भी आसपास की चोक नालियों से बहकर आए कीचड़ से सड़के सन गईं।
बता दें कि भोपाल में 789 छोटे-बड़े नाले हैं, जो हर साल वर्षा में कहर बरपाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी निगम ने पिछले एक महीने से नाला सफाई अभियान चला रहा है। 21 जोनों में 80 फीसदी नालों की सफाई का दावा कर रहा है। लेकिन शनिवार को हुई वर्षा में इस दावे की हवा निकल गई।

इन जगहों पर भरा डेढ़ से दो फीट पानी

हमीदिया रोड पर अल्पना तिराहे पर करीब दो फीट पानी भर गया। जिससे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। यहां करीब तीन फीट पानी भरा हुआ था। जबकि हमीदिया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने डेढ़ से दो फीट पानी भरा होने की वजह से वाहन फंस गए और जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। भोपाल टाकीज से लक्ष्मी टाकीज जाने वाली सड़क भी एक से डेढ़ फीट पानी भरने से बंद हो गई। यही हाल सिंधी कॉलोनी चौराहे का रहा। यहां करीब दो फीट पानी भरा हुआ था, जिससे बैरसिया रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।

इन इलाकों में भी हुआ जलभराव

इसके अलावा चूनाभट्टी चौराहा, अल्पना तिराहा, इसरानी मार्केट तिराहा, रायसेन रोड पर भेल कारखाने के सामने, ज्योति टाकीज चौराहा, प्रशासन अकादमी के सामने, हमीदिया समानांतरण रोड, जहांगीराबाद वार्ड कार्यालय के सामने, शिवाजी नगर, डीआईजी बंगला सहित हबीबगंज, छोला, निशातपुरा, रचना नगर और सुभाष नगर अंडरब्रिज में पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया।

कालसेंटर में पहुंची 70 शिकायतें

एक घंटे की वर्षा में चोक नाले उफान पर आ गए। नालियों का कीचड़ सड़क पर पहुंच गया। जिससे सड़कें कीचड़ से सन गईं। इधर, अनेक निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बनी। जबकि सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नगर निगम काल सेंटर में 70 से ज्यादा शिकायतें, नाला-नाली चोक होने की पहुंची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.