दावा- टाइगर पर हमले के बाद सलमान ने लिया ब्रेक:धमकी मिलने के बाद शेड्यूल बदलने की खबरें; कड़ी सुरक्षा में दिखे, जानिए सच्चाई

Updated on 20-10-2026 07:15 PM

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' से ब्रेक ले लिया है।

उनकी जगह अब रोहित शेट्टी बिग बॉस में वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि सलमान को लेकर किए जा रहे ये दावे गलत हैं। सलमान के ब्रेक का टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

सलमान खान ने रविवार (18 अक्टूबर) को प्रसारित हुए एपिसोड में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से पहले ही अपनी अनुपस्थिति का ऐलान कर दिया था।

उन्होंने घरवालों को साफ तौर पर बताया था कि अपने पहले से तय काम और फिल्म की शूटिंग के कारण वे अगले वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे।

हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान सलमान खान को मंगलवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी सुरक्षा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान तैनात थे। धमकियों के बाद सलमान के सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता कर दिया गया है।

फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग के चलते लिया है ब्रेक

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर दिल राजू संभाल रहे हैं।

यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल के दिनों में इस फिल्म से सलमान खान के अलग-अलग लुक्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

18 अक्टूबर की शाम हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला

इससे पहले 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई।

टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। घटना के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

सलमान खान को खत्म करने की धमकी फायरिंग की घटना के बाद हमले में शामिल अनिल पंडित ने वायरल ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। उनसे कहा 'जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ मिलकर काम करेगा, उसको हम मार देंगे। ये पहली और आखिरी चेतावनी है।

सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। ये बात माइंड में बिठा लेना। जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी।

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह…
 20 October 2026
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने 'द रेवोल्यूशन इंडिया टूर' से ठीक पहले एक वीडियो मैसेज जारी कर कन्नड़वासियों से माफी मांगी है।बेंगलुरु में…
 20 October 2026
हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें।उन्होंने यह बात…
 20 October 2026
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान…
 20 October 2026
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर…
 20 October 2026
टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय…
 18 October 2026
रणबीर कपूर शनिवार शाम को मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए। वो मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने यहां देवी दुर्गा के दर्शन किए।रणबीर…
 18 October 2026
एक्टर इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस को शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया है।मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO)…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का करियर जहां एक तरफ 'दृश्यम 3' की बंपर सफलता के बाद एक बार फिर उड़ान पर है, वहीं मुंबई के जुहू में एक प्रॉपर्टी के…
Advt.