पुलिस से धक्का-मुक्की:वर्मा के खिलाफ पहली बार सड़क पर ऐसा आक्रोश

Updated on 15-12-2025 12:42 PM

आईएएस अफसर संतोष वर्मा के खिलाफ असंतोष खत्म नहीं हुआ है। रविवार को सपाक्स, करणी सेना, कायस्थ समाज संगठन सहित ब्राह्मण और सवर्ण संगठनों ने राजधानी की सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।

रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस घेरने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रवींद्र भवन के पास रोक लिया। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। धक्का-मुक्की में महिलाओं और बुजुर्गों को चोटें आईं। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें रातीबड़ ले जाया गया। शाम तक सभी को रिहा कर दिया गया।

सपाक्स के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने ज्ञापन में वर्मा पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सपाक्स के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शुक्ला ने कहा- जीएडी ने केंद्र के कार्मिक विभाग को जो पत्र भेजा है, वह शासकीय पत्र से ज्यादा ज्ञापन लग रहा है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

इधर, वर्मा के समर्थन में भी आए संगठन, कहा- कार्रवाई संविधान के खिलाफ है

इधर, संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में एससी/एसटी/ओबीसी संयुक्त संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन का आरोप है कि 23 नवंबर को अजाक्स अधिवेशन में दिए गए 27 मिनट के संवैधानिक और समरसता आधारित भाषण को जानबूझकर 7 सेकंड की क्लिप को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। बिना निष्पक्ष जांच के वर्मा को पद से हटाना संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 21 और 46 के खिलाफ है।

पूर्व पदस्थापना पर बहाल करने की मांग... ज्ञापन में वर्मा को पूर्व पदस्थापना पर बहाल करने, विभागीय कार्रवाई रोकने, एसी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग भर्ती, प्रमोशन में आरक्षण, 27% ओबीसी आरक्षण का पूर्ण क्रियान्वयन, धमकियों पर एफआईआर और स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। संगठन ने 18 जनवरी को 5 लाख लोगों के जुटने का ऐलान किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.