न्यूनतम वेतन को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Updated on 10-02-2025 02:41 PM

मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत के चौकीदार और योग प्रशिक्षकों का न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर आंदोलन तेज होने जा रहा है। पंचायत चौकीदार संघ के पदाधिकारी 18 फरवरी को संगठन के अध्यक्ष राजभान रावत के नेतृत्व में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात करेंगे। इसी दिन योग प्रशिक्षक संगठन की अध्यक्ष गायत्री जायसवाल के नेतृत्व में प्रशिक्षक आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलेंगे।

विशेष बात यह है कि 26 जनवरी की दिल्ली परेड में शामिल हुए वो योग प्रशिक्षक भी इस मुलाकात में शामिल होंगे, जिनका सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वर्तमान में इन प्रशिक्षकों को मात्र 3-4 हजार रुपए मासिक वेतन मिल रहा है, जिससे वे भुखमरी की स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।

पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष राजभान रावत के अनुसार, ग्राम पंचायत चौकीदार, भृत्य, पंप ऑपरेटर और सफाईकर्मी सहित सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। संगठन 18 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 9 मार्च को होने वाले आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। इस दौरान आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रावत ने बताया कि संगठन को सक्रिय करते हुए अपनी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में सभी नेतृत्वकारी साथियों की उपस्थित अनिवार्य है। बैठक 18 फरवरी को सुबह 12 बजे से गांधी भवन, पालीटेक्निक चौराहा भोपाल में शुरू होगी है, जिसमें संरक्षक डॉ. अमित सिंह एवं वासुदेव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी पंचायत मंत्री से मिलने उनके बंगले पर भी जाएंगे और उनसे वेतन बढ़ाने की मांग करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.