कक्षा पॉंचवी-आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से

Updated on 25-03-2023 05:27 PM

राज्य शिक्षा केन्द्र और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पॉंचवीं एवं आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा की दृष्टि से नजदीकी स्कूलों में 12 हजार 364 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मैदानी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन वर्चुअल समीक्षा बैठक की। संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियाँ जिलों द्वारा निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष शासकीय शालाओं के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थी भी बोर्ड पैटर्न परीक्षा में शामिल होंगे।

इस वर्ष प्रदेश के एक लाख 13 हजार 422 शासकीयनिजी शालाओं और मदरसों के लगभग 24 लाख 73 हजार बच्चेपरीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 427 निजी स्कूल के 18 हजार 320 बच्चों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।

संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने पृथक से एक आई.टी. पोर्टल तैयार किया गया है। जिससे परीक्षा के संचालन की पूर्ण व्यवस्थाएँ ऑनलाइन की गई हैं। इसी पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापनपरीक्षा केन्द्रों का निर्धारणकेन्द्राध्यक्षों की मेपिंगसामग्री वितरण आदि कार्यो के संपादन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। पोर्टल से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन कार्यों और अंक सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल के द्वारा प्रदान की जायेगी।

प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा का अवसर

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि हालांकि सभी स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी को इन परीक्षाओं में शामिल कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उसके बाद भी कक्षा 5वीं या 8वीं का कोई भी विद्यार्थी अगर किसी कारण से परीक्षा तिथि तक भी पंजीकृत नही हो पाया हो तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के लिए केन्द्राध्यक्षों को निर्देश प्रदान किए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारियों को परीक्षा के बाद दर्ज किया जायेगा।

संस्थावार विवरण

परीक्षाओं में 87 हजार 793 शासकीय शालाओं24 हजार 565 अशासकीय शालाओं और एक हजार 64 मदरसों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

विद्यार्थियों की संख्या

शासकीय

मदरसा

अशासकीय

कुल योग

कक्षा 5

कक्षा 8

कक्षा 5

कक्षा 8

कक्षा 5

कक्षा 8

8,15,567

7,98,147

6,368

5,073

4,57,678

3,90,085

24,72,918

उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ 25 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल 2023 तक होगी। गत वर्ष प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के कक्षा 5वीं और 8वीं के लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ आयोजित की गई थीं। इस वर्ष से यह व्यवस्था प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों के साथ ही अशासकीय विद्यालयों और मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी लागू की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.