आठवीं कक्षा का पर्चा लीक, सागर की घटना:पेपर से आधा घंटा पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर आ गया था पर्चा, एक शिक्षक सस्पेंड

Updated on 26-02-2025 02:51 PM

मध्यप्रदेश में आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को आयोजित परीक्षा से आधे घंटे पहले आठवीं कक्षा का प्रश्नपत्र वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल हो गया। यह घटना सागर जिले की बताई जा रही है, जहां से पेपर लीक हुआ और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

परीक्षा हुई देरी से, 64 हजार विद्यार्थी हुए शामिल

पेपर लीक होने के चलते राजधानी भोपाल सहित कुछ अन्य जिलों में परीक्षा आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। राजधानी भोपाल के 250 परीक्षा केंद्रों पर 64 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 810 छात्र गैरहाजिर रहे।

सागर जिले से लीक हुआ था प्रश्नपत्र

शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रश्नपत्र सागर जिले से लीक हुआ था। सागर जिले के डीपीसी गिरीश मिश्रा ने पुष्टि की कि मामले की जांच के बाद एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

राजधानी पर कोई असर नहीं: अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में परीक्षा पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा, क्योंकि हर जिले के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। हालांकि, कुछ परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण में देरी जरूर हुई।

शिक्षा विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई

राज्य शिक्षा केंद्र को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।इस घटना के बाद परीक्षाओं की सुरक्षा और पेपर लीक रोकने के उपायों पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग अब इस समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.