इस बारिश में पूरा नाला साफ करना बड़ी चुनौती:अल्पना तिराहा नाले में ड्रिलिंग फंसी थीं बोतलें और थर्माकोल

Updated on 08-07-2025 12:40 PM

शहर का सबसे बड़ा जलभराव केंद्र बना अल्पना टॉकीज तिराहा नाले में सोमवार को ड्रिलिंग शुरू हुई। इस दौरान नाले से बड़ी मात्रा में थर्माकोल और प्लास्टिक की बॉटल निकलीं। सिल्ट भी ड्रिल में परेशानी खड़ी कर रही थी। नाले के 60% हिस्से में सिल्ट जमा है। आसपास की कनेक्टिंग नाली भी चौक होने के कारण जलभराव होने लगा।

पीएचई से रिटायर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.बी. राय का कहना है कि अल्पना टॉकीज तिराहा के नाले समेत शहर भर के सभी नालों की सफाई 15 जून के पहले हो जानी चाहिए थी। पहले मैन्युअली काम होता था, तब भी समय पर हो जाता था। अब तो बड़ी-बड़ी मशीनें हैं, इसके बाद भी जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। शहर के बीच में इस तरह की स्थिति बनना दिखाता है कि नगर निगम का मैनेजमेंट पूरी तरह से फेल है। अगर प्लानिंग और सही मॉनीटरिंग के साथ काम किया होता, तो बारिश में इस तरह के हालात नहीं बनते।

रेलवे ने सफाई नहीं की

रेलवे को नाले की सफाई के लिए पत्र लिखा था, पर उन्होंने सफाई नहीं की। हमने सोमवार को ड्रिल मशीन से नाले की सफाई शुरू की है। थर्माकोल और बॉटल निकाले हैं। अब पानी निकलने लगा है। 

-देवेंद्र सिंह चौहान, अपर आयुक्त



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.