सरला मिश्रा मामले में खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में नामंजूर:भाई की आपत्ति पर दोबारा जांच कर चार्जशीट पेश करने के आदेश किए

Updated on 17-04-2025 01:07 PM

भोपाल। कांग्रेस नेत्री रहीं सरला मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में थाना टीटी नगर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई खात्मा रिपोर्ट को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने नामंजूर करते हुए पुलिस थाना टीटी नगर को आदेशित किया है कि मामले की पुन: जांच कर जांच के बाद चार्जशीट संबंधित क्षेत्राधिकारिता वाली कोर्ट में पेश कर इस कोर्ट को सूचित करें।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पलक राय ने अपने आदेश में उल्लेखित किया है कि फरियादी की प्रोटेस्ट पिटीशन एवं खात्मां प्रकरण में साक्षीगण कथन के आधार पर घटना के संबंध में की गयी विवेचना अपूर्ण होना दर्शित होता है ।थाना टीटी नगर के थाना प्रभारी को आदेश की प्रति सहित उपरोक्त अपराध के संबंध में अग्रिम विवेचना हेतु निर्देशित किया जाता है। संपूर्ण विवेचना के उपरांत संबंधित क्षेत्राधिकारिता वाले न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर इस न्यायालय को सूचित करें।

जानिए क्या है मामला

14 फरवरी 1997 को सरला मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में साउथ टीटी नगर भोपाल स्थित शासकीय आवास में आग से गंभीर रूप से जल गईं थीं। उन्हें इलाज के लिए पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली ले जाया गया था। इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में 19 फरवरी 1997 को उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस थाना टीटी नगर मामले की जांच कर 7 नवंबर 2019 को सीजेएम कोर्ट में खात्मा रिपोर्ट पेश की थी। सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने पुलिस थाना टीटी नगर की खात्मा रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति पेश की थी। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में मप्र हाईकोर्ट जबलपुर में एक रिट याचिका पेश की थी।

हाईकोर्ट जबलपुर ने मामले की सुनवाई के बाद भोपाल जिला कोर्ट को आदेश दिए थे कि वह मामले की सुनवाई कर 60 दिन के अंदर मामले का निराकरण करे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.