India vs South Africa 1st T20I मैच पर संकट के बादल

Updated on 18-09-2022 06:06 PM

तिरुवनंतपुरम के कार्यावट्टम में ग्रीनफील्ड स्टेडियम में 28 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और ये स्टेडियम इस अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। इससे पहले केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (केएसईबीएल) ने स्टेडियम प्रशासन को बड़ा झटका दिया है। विद्युत बोर्ड ने 2.36 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान न करने का हवाला देते हुए इलेक्ट्रिक सप्लाई रोक दी है। 

दरअसल, पिछले तीन वर्षों से ग्रीनफील्ड स्टेडियम का बिजली बिल नहीं चुकाया गया है। इस वजह से केएसईबीएल ने बकाए के भुगतान की मांग की है। उधर, मामले को बदतर बनाने के लिए केरल जल प्राधिकरण ने भी बकाया भुगतान नहीं करने पर पानी की लाइनों को काटने की धमकी दी है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर की मानें तो मुकाबले से 10 दिन पहले ग्रीनफील्ड स्टेडियम की इलेक्ट्रिक सप्लाई रोक दी गई है। 

मंगलवार को बकाए का भुगतान न करने के कारण केएसईबीएल के कझाकुट्टम खंड कार्यालय ने कार्यावट्टम ग्रीनफील्ड स्टेडियम में फ्यूज को हटा लिया। पिछले कुछ दिनों से किराए के जनरेटर की मदद से ग्रीनफील्ड स्टेडियम में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। यहां तक कि 28 सितंबर को मैच से पहले सुरक्षा मूल्यांकन बैठक भी किराए के जनरेटर की मदद से हुई थी। विद्युत बोर्ड ने बताया है कि कई चेतावनी देने के बाद भी बकाए का भुगतान नहीं किया गया। 

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, "केरल स्पोर्ट्स फैसिलिटी लिमिटेड ग्रीनफील्ड स्टेडियम के लिए जिम्मेदार है, जिसने पिछले तीन वर्षों में बिजली और पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। KSSFL का विचार है कि वे राज्य सरकार की वार्षिक वार्षिकी निधि के बिना बकाया राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं।" 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.