मध्य प्रदेश के 34 जिलों में बरसेंगे बादल, 17 जिलों में Heavy Rainfall का अलर्ट

Updated on 24-07-2025 12:37 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से फिर मानसूनी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में कहीं-कहीं भारी बारिश (Heavy Rain Alert in MP) के आसार हैं।वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में आज बारिश हो सकती है।

छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा बरसे बादल

मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इससे प्रदेश में कई शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। विशेषकर जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 53, गुना में 46, नर्मदापुरम में 41, ग्वालियर में 38, पचमढ़ी में 26, श्योपुर में 22, उज्जैन में सात, भोपाल में पांच, नौगांव में चार, बैतूल में तीन, शिवपुरी में दो, टीकमगढ़ में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

हवा के ऊपरी भाग में बना हुआ है चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि मानसून द्रोणिका वर्तमान में फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, जमशेदपुर, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

आज से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी

पूर्वी अरब सागर से एक द्रोणिका दक्षिणी गुजरात, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात तक बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर और उससे लगे हिमाचल प्रदेश पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में बना हुआ है। गुरुवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। जो शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 26-27 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गुना में 75.2, नर्मदापुरम में 15.6, भोपाल में 15.3, मलाजखंड में 11.1, रायसेन में 10.6, ग्वालियर 10.2, पचमढ़ी में 8.8, सिवनी में 8.6, इंदौर में 5.7, दमोह में पांच, उज्जैन में 4.4 मिमी. बारिश हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.