सीएम मोहन यादव ने दिया छह माह के कार्यकाल का ब्योरा, बोले- कांग्रेस ने किया दुष्प्रचार लेकिन एक भी योजना बंद नहीं हुई

Updated on 12-06-2024 12:02 PM
 भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने छह माह के कार्यकाल का ब्योरा देते हुए कहा कि एफ़ प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी और हम ऐसा कर भी रहे हैं। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है।मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि उज्जैन जैसी रीजनल इन्वेस्टर्स समिट जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत अन्य जगह होंगी। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन एक भी योजना बंद नहीं हुई। मंत्री 15 अगस्त को अपने प्रभार के जिले में झंडा फहराएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन को छह माह हो चुके हैं। तीन माह लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में बीते। शांतिपूर्ण चुनाव करना चुनौती थी। विपक्षी दल सहित सबने मिलकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए हैं। लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए हैं उसके अनुरूप ही प्रदेश से छह मंत्री बनाए गए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए दो टेंडर हो चुके हैं। वन भूमि से जुड़ा हुआ जो विषय था, उसका भी समाधान कर लिया गया है।

प्रदेश में निवेश भी बढ़ रहा

चंबल-पार्वती-काली सिंध परियोजना को लेकर 20 वर्ष से उलझे विषय का भी समाधान कर लिया है। गांधी सागर जलाशय के जल उपयोग को लेकर जो विवाद था उसके समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ गए हैं। प्रदेश में निवेश भी बढ़ रहा है। 60 हजार करोड रुपये के निवेश से सीहोर जिले के आष्टा में एथेन क्रैकर परियोजना आ रही है। ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

उज्जैन में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट की गई थी, जिसमें एक लाख करोड रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जबलपुर, ग्वालियर, रीवा सहित स्थान पर भी ऐसे ही समिट की जाएंगी। छह लाख किसानों से अभी तक 48 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। हमारा प्रयास यही है कि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले। 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है।

इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के 20 वर्ष से लंबित प्रकरण का जिस तरह समाधान किया गया, वैसा ग्वालियर, इंदौर, रतलाम और उज्जैन के मामले में भी किया जाएगा। मंत्रियों को जिले के प्रभार देने के संबंध में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मंत्री प्रभार के जिले में झंडा फहराएंगे।

दुष्प्रचार करती रही कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस दुष्प्रचार करती रही पर हमने पहले ही कहा था कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को अब तक 9,455 करोड रुपये दिए जा चुके हैं। बीते छह माह में 73,880 लाड़ली लक्ष्मियों को 24 करोड रुपये दिए गए हैं। 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे को निभाते हुए अब तक 45 लाख 90 हजार बहनों के खातों में 118 करोड रुपये दिए जा चुके हैं।

11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के साथ सात लाख हितग्राहियों को रोजगार योजनाओं के अंतर्गत पांच हजार करोड रुपये के ऋण स्वीकृत कराए हैं।भोपाल, उज्जैन, जबलपुर आदि जिलों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। मैं स्वयं बेंगलुरु और हैदराबाद जाऊंगा और वहां बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में आने के लिए प्रेरित करूंगा।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कोई काम नहीं होगा

भोपाल में शिवाजी नगर समेत अन्य क्षेत्रों में हजारों वृक्ष काटे जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कोई भी काम नहीं होगा। ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई जाएगी जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। जहां आवश्यकता होगी वह वृक्षों को ट्रांसप्लांट करने जैसे विकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी। जल संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अनियंत्रित ध्वनि विस्तार की यंत्रों को हटाने की कार्रवाई की गई है। सरकार का प्रयास है कि कालेज, मंत्री और अधिकारी गांव को गोद लें ताकि वहां पर समुचित विकास के काम हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.