CM मोहन यादव बोले-कुटुंब परंपरा सिर्फ भारत में:कैलाश सारंग की जयंती कार्यक्रम में कहा-दूसरे देशों में मां-बाप को वृद्धाश्रम में छोड़ आते

Updated on 03-06-2025 12:51 PM

भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान पर पूर्व सांसद और भाजपा के संस्थापक सदस्य कैलाश सारंग की जयंती पर मातृ-पितृ भक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और भोपाल के संत जन मौजूद थे।

सीएम बोले- लोकतंत्र के लिए सारंग जी ने अपना सब कुछ दिया कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- जटिया जी गवाह हैं। जनसंघ के जमाने से जब हमारी विचार यात्रा प्रारंभ हुई तो कांग्रेस का चारों तरफ समय था। उस समय लोकतंत्र की स्थापना के लिए जिन परिवारों ने अपना सब कुछ दिया। उनमें कैलाश सारंग जी आते हैं। वो कठिन दौर में ऐसे लोगों के कारण से हमारी सनातन संस्कृति गौरवान्वित होती है। जो आया है, उसको जाना है। आने-जाने के क्रम में अपने बच्चों को संस्कार दें।

सरकार बनती और चलती भी है सीएम ने कहा- कल हमारे आदिवासी नायक भभूत सिंह के नाम पर कैबिनेट का आयोजन करने वाले हैं। भभूत सिंह ने 1857 के उस दौर में ढाई से तीन साल तक अंग्रेजों को छकाते हुए आदिवासी नेतृत्व के बल पर लड़ाई लड़ी। एक नहीं, ऐसे मप्र में सैकड़ों लोग हैं। जिनके कारण अतीत का गौरवशाली पक्ष नई पीढ़ी को बताने की जरूरत है।]

शिवराज बोले- सारंग जी मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के पालक थे कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम लोग भगवान की तुलना माता-पिता से करते हैं। इसका मतलब ये है कि माता-पिता भगवान से भी पहले आते हैं। विश्वास को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं कि माता-पिता की जयंती के अवसर पर मातृ-पितृ सेवा का अभियान हाथ में लिया है।

चाची कार्यालय की सफाई करतीं और कार्यकर्ताओं को भोजन करातीं थीं शिवराज ने कहा- वो दिन थे। जब भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई, पहले किराये का कार्यालय लोहा बाजार में था। नल में पानी नहीं आता था। बाल्टी में पानी लाना पड़ता था। फिर वो कार्यालय पीरगेट पर गया। तब हम देखते थे, अकेले सारंग जी नहीं, चाची भी कार्यालय की सफाई करतीं थीं। कार्यकर्ताओं को भोजन करातीं थीं। ये नींव के पत्थर के रूप में दिन रात परिश्रम करते रहे। इसलिए भाजपा का भव्य भवन खड़ा करने में इनका बहुत योगदान है। उनकी स्मृति में ऐसे पवित्र काम होते रहें।

मैं नाराज होकर गांव गया तो उन्होंने बुलाकर काम में लगाया शिवराज ने कहा- मैं युवा मोर्चे का कार्यकर्ता था तो कई बार मुझे चाची ही भोजन कराती थीं। एक बार मैं रूठकर अपने गांव जैत चला गया तो सारंग जी ने मुझे पकड़कर बुलाया और काम में लगाया। मैं अभी पटना से आया हूं और पुणे जाना है। मैं केवल इसलिए आया कि चाचा सारंग जी और चाची जी को प्रणाम करना चाहता था।

आज के कार्यक्रम में हम बुजुर्गों के वंदन का काम कर रहे हैं। जीते जी अगर हमने माता-पिता का दिल दुखाया तो इससे बड़ा पाप कोई और नहीं हो सकता। वे जब तक हैं। उनकी सेवा करें और जब वे दुनिया से चले जाएं तो उनकी पुण्य स्मृति में ऐसे काम करते रहें।

वीडी बोले- पिता की जयंती को विश्वास ने प्रतिवर्ष का उत्सव बनाया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- विश्वास सारंग इस आयोजन को सेवा के भाव के साथ करते हैं। कैलाश सारंग का आज जन्मदिन है। एक पुत्र अपने माता-पिता को कितने भक्ति भाव के साथ प्रतिवर्ष सेवा के साथ जोड़कर ये कार्यक्रम करते हैं। विश्वास सारंग जैसे उनके पुत्र ने प्रतिवर्ष इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने का उत्सव बना दिया। इस वर्ष बेटियों के विवाह किए जा रहे हैं। उन बेटे-बेटियों को हमारी ओर से बहुत-बहुत आशीर्वाद। मैं भाजपा के अध्यक्ष होने के नाते सारंग जी ने संगठन के काम में जो भूमिका निभाई पूरी पार्टी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। उनके कामों को हम आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.