एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले ऐश्वर्य और आशी का सीएम शिवराज ने किया सम्मान

Updated on 05-10-2023 02:21 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स के अंतर्गत निशानेबाजी स्पर्धाओं में पदकों की झड़ी लगाने वाले मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे से बुधवार रात मुलाकात की। ये दोनों खिलाड़ी प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के पहले इन दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।

ऐश्वर्य, आशी का प्रदर्शन मप्र के लिए गौरव का विषय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने शाल और पुष्प-गुच्छ से उनका सम्मान किया। इस मौके पर मौजूद शिवराज के मंत्रिमंडल सहयोगियों ने भी ऐश्वर्य और आशी को उनकी उपलब्धि पर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दीं।

ऐश्वर्य ने चार और आशी ने जीते हैं तीन पदक

उल्लेखनीय है कि चीन के हांगझू में 23 सितंबर से शुरू हुए 19वें एशियन गेम्स के दौरान मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रतापसिंह तोमर ने रायफल विधा में 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक समेत प्रकार कुल 4 पदक जीतते हुए देश और प्रदेश के साथ-साथ भोपाल का नाम भी रोशन किया। ऐश्वर्य ने 10 मीटर एयर रायफल में वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया। वहीं आशी चौकसे ने रायफल विधा में 2 रजत एवं 1 कांस्य के रूप में कुल 3 पदक अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता में मध्यप्रदेश शासन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करने की प्रेरणा दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.