अचानक बिना काफिले के फल लेने न्यू मार्केट पहुंचे सीएम:आमजन से मिले; सिग्नल पर रेड लाइट देखकर रोकी गाड़ी

Updated on 11-07-2025 01:37 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात अचानक न्यू मार्केट में फल खरीदने पहुंच गए। उन्होंने बाजार में आम जनता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने ठेले वालों से बातचीत की और उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एक ठेले वाले से फल खरीदे और भुगतान डिजिटल माध्यम से किया।

बाजार में सीएम को देख चौंके लोग

सीएम को अचानक बाजार में देख लोगों को उनकी सादगी पसंद आई। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़े हैं। अचानक सीएम को अपने बीच में देखकर लोग अचंभित नजर आए।

काफिले में नहीं, सिर्फ दो गाडियों से पहुंचे न्यू मार्केट मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए।

ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन आमतौर पर सीएम का काफिला जिस रूट से गुजरता है। अमूमन 10-15 मिनट पहले पुलिस उस रूट पर ट्रैफिक रोक देती है लेकिन, सीएम ने अपने दौरे की किसी को जानकारी नहीं दी। वे जब फल लेकर वापस सीएम हाउस की तरफ जाने लगे तो सिग्नल पर रेड लाइट देखकर उनकी गाड़ी रुक गई।

सीएम ने सिग्नल पर ट्रैफिक नहीं रोकने दिया। बल्कि, ग्रीन सिग्नल होने पर ही वे आगे बढ़े। इस दौरान लोगों ने सीएम का यह अंदाज देख वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.