सीएम का कांग्रेस पर तंज-:जिनका निर्माण में योगदान नहीं वो लोकार्पण करने के​ लिए लालायित

Updated on 09-04-2025 12:47 PM

आम जनता और कांग्रेस के अल्टीमेटम के बीच मंगलवार को अंतत: ग्वालियर में विवेकानंद नीडम आरओबी का लोकार्पण हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मंत्रालय स्थित अपने दफ्तर से इस ब्रिज का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सभी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा- तोमर जी कहीं गेस्टहाउस से, मैं दफ्तर से, सिंधिया ट्रेन से और बाकी सब अलग-अलग जगह से ग्वालियरवासियों को सौगात देने जुड़े हैं। ये अनोखा लोकार्पण है। सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि-हमारे विरोधी, जिनका इस आरओबी के निर्माण में योगदान तो कोई नहीं रहा, लेकिन वे इसका लोकार्पण करने के लिए बहुत ही लालायित हो रहे हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है न, जो बनाएगा वो ही तो लोकार्पण करेगा।

गौरतलब है कि शहर के आम लोगों ने पिछले दिनों प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि 13 अप्रैल तक इस ब्रिज का लोकार्पण नहीं हुआ तो वे खुद ही इसका लोकार्पण कर देंगे। कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया था।

कामकाज की समीक्षा

प्रदेश में जून तक सभी सहकारी समितियों का होगा ऑडिट

प्रदेश की सभी सहकारी साख समितियों का अगले तीन महीने के भीतर ऑडिट कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सहकारिता विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए जून माह तक सभी समितियों के ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। इनके कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए दिसंबर माह तक सभी का कंप्यूटराइजेशन कराने के निर्देश भी दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.