होटल में परोसे गए भोजन में निकला काकरोच, ग्राहकों ने किया हंगामा
Updated on
23-05-2024 11:28 AM
भोपाल। पुराने शहर में स्थित एक होटल के खाने की थाली में काकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है । थाली में काकरोच निकलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा कर दिया और होटल की रसोईघर में तक पहुंच गए। इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को भी की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, होटल की तरफ से मामले में पक्ष सामने नहीं आया है। हालांकि, हंगामे के दौरान मैनेजर ने काकरोच की बात से साफ इंकार कर दिया।
दोस्तों के साथ भोजन करने पहुंचा था ग्राहक
ग्राहक इब्राहिम अली दाऊदी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपने दो साथी प्रभु पटेल और सचिन करोड़े के साथ घोड़ा नक्कास स्थित होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने 190 रुपये वाली थाली आर्डर की थी। जैसे ही वेटर ने थाली दी, तो उन्होंने देखा कि सलाद में मरा हुआ काकरोच पड़ा है। इस पर उन्होंने होटल के मैनेजर के सामने विरोध दर्ज कराया। हालांकि, मैनेजर काकरोच की बात मानने को तैयार नहीं था, लेकिन हमने वीडियो बना लिए थे। जिन्हें खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सौंपा हैं। ताकि कार्रवाई हो सके। यह जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।
मैनेजर ने किया इंकार, ग्राहक बोले सीसीटीवी दिखवा लो
थाली में काकरोच निकलने के बाद ग्राहकों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने इसे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया है। दूसरी ओर, मैनेजर ने ग्राहकों को समझाइश भी दी। मैनेजर का कहना था कि सलाद में काकरोच नहीं है। इस पर ग्राहकों ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
रसोई में पहुंचकर देखी हकीकत
थाली में काकरोच मिलने के बाद ग्राहक होटल के रसोईघर में भी चले गए और सफाई की हकीकत देखी। उन्होंने ग्राहकों को परोसे जा रहे सलाद को भी देखा। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…