भोपाल में चली शीतलहर, अगले 48 घंटों में प्रदेश में पड़ेगी रिकार्ड तोड़ ठंड

Updated on 30-11-2024 01:10 PM
भोपाल : मध्य प्रदेश में रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ने का सिलसिला जारी है। रात के साथ ही अब दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।राजधानी में शीतलहर चली। रात का तापमान भी 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके पहले 23 नवंबर को भी भोपाल में शीतलहर चली थी। भोपाल, इंदौर एवं ग्वालियर में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। अभी एक-दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी गहरा अवबाद का क्षेत्र बना है। अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।

हवाओं के रुख में बदलाव

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गहरे अवदाब के क्षेत्र के तूफान फेंगल में बदलकर शनिवार सुबह पुड्डूचेरी के पास टकराने के आसार हैं। हालांकि मध्य प्रदेश के मौसम पर फेंगल तूफान का असर पड़ने की संभावना काफी कम है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव होने के कारण रविवार से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

वर्तमान में उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार-रविवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

कब चलती है शीतलहर

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो। साथ ही तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो तो शीतलहर चलने की घोषणा की जाती है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.