सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, लगातार चौथे दिन लुढ़का रात का पारा, दिन के तापमान में भी गिरावट

Updated on 09-02-2024 12:04 PM
भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों काफी बर्फबारी हुई थी। इस वजह से वहां के तापमान काफी कम बना हुए हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के कारण हवाओं का रुख भी पुन: उत्तरी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है। भोपाल में पिछले चार दिन से लगातार रात का पारा लुढ़क रहा है। शुक्रवार को पारा दस डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही यह पिछले दिन के न्यूनतम तामपान (11.6 डिग्री) से भी 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं दिन का तापमान भी गुरुवार को 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के अधिकतम तापमान (26.8) मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सामान्य से 04 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। गौरतलब है कि 05 फरवरी को भोपाल में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी चार दिन में पारा सात डिग्री सेल्सियस से ज्यादा लुढ़क गया है।

यहां सक्रिय हैं वेदर सिस्टम

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ चुका है। वर्तमान में पूर्वी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर कुछ बादल भी छा रहे हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि फिलहाल एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 11 फरवरी से 11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे। साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.