आपके दांतों को चमकाने वाला कोलगेट, कभी सड़कों पर बेचते थे कैंडल-साबुन, कैसे बना नंबर-1 टूथपेस्ट ब्रांड

Updated on 02-09-2023 03:05 PM
नई दिल्ली: इसके बिना आपका दिन अधूरा है, अधूरा क्या, आपके दिन की शुरुआत ही इसके साथ होती है। आपको ताजगी का अहसास देने वाला, आपके मुस्कान को बनाए रखने वाला कोलगेट। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलगेट जिसकी शुरुआत 217 साल पहले हुई थी साबुन और मोमबत्ती बेचने का काम करता था। कोलगेट की शुरुआत टूथपेस्ट नहीं, बल्कि साबुन और मोमबत्ती के साथ हुई। सड़कों पर कैंडल , साबुन और परफ्यूम बेचते-बेचते विलियम कोलगेट ने एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया, जो आज विदेशी होकर भी आपके देसी लगता है। आज कहानी इसी कोलगेट की।

​कैंडल-साबुन बेचने वाला कैसे बना टूथपेस्ट ब्रांड​

साल 1783 में इंग्लैंड में विलियम कोलगेट का जन्म हुआ। उन्हें शुरुआत से ही बिज़नेस करने का बहुत शौक़ था, इसलिए वो अमेरिका आ गए थे। साल 1806 में उन्होंने अपने नाम से एक छोटी सी कंपनी शुरू की और उसमें साबुन और मोमबत्तियां बनाना शुरू किया। विलियम खुद लोगों के पासकर अपने साबुन-कैंडल बेचते, लेकिन इस कारोबार में उन्हें कुछ खास मुनाफा नहीं हो रहा था।

​बेटे ने बदल दी पूरी कंपनी​

साल 1857 में विलियम की मौत के बाद बेटे सैमुअल कोलगेट ने कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। कारोबार घाटे में चल रहा था। लोगों के बीच कोलगेट के साबुन और मोमबत्तियां कुछ खास लोकप्रिय नहीं हो पा रही थी। सैमुअल ने कुछ अलग करने का सोचा और साल 1873 में टूथपेस्ट बनाने का बिजनेस शुरू किया। उस दौर में टूथपेस्ट की पैंकिंग के लिए मशीनें उपलब्ध नहीं होती थीं, इसलिए डिब्बों में भरकर पेस्ट बेचना शुरू किया।

​डिब्बे से ट्यूब में पहुंचा कोलगेट​

सैमुअल ने कोलगेट की पैंकिंग में सुधार करते हुए उसे डिब्बों की जगह ट्यूब में रखकर दोबारा से लॉन्च किया। साल 1896 में कोलगेट ट्यूब में पहुंच गया और यहीं से कोलगेट ने सफलता की रफ्तार पकड़ ली। लोगों के बीच ट्यूब वाले पेस्ट की पॉपुलैरिटी बढ़ गई। कंपनी ने प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर अच्छा खासा खर्च किया। लोगों को फ्री सैंपल देने शुरू किए। साल 1911 में एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तहत कंपनी ने स्कूलों और अस्पतालों में 20 लाख टूथपेस्ट के फ्री सैंपल बांटे।

​फ्री सैंपल मार्केट स्ट्रेटजी से बना दुनिया का नंबर-1 ब्रांड​

फ्री सैंपल वाला आइडिया काम कर गया और कोलगेट अमेरिका के बाजारों में छा गया। 1928 में साबुन बनाने वाली कंपनी Palmolive ने कोलगेट को खरीद लिया। जिसके बाद 1953 में इसका नाम बदलकर Colgate-Palmolive कर दिया गया। कोलगेट को उस दौरान में बाकी टूथपेस्ट ब्रांड से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन कंपनी ने अपने इनोवेशन के साथ कई फ्लेवर और ब्रांड लॉन्च कर दिए। कोलगेट अमेरिका से बाहर निकलकर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में फैल गया। आज इस कंपनी का मार्केट कैप 5.24 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। आज टूठपेस्ट मतलब कोलगेट बन चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.