कलेक्टर ने किया एसएसटी कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 11-10-2023 04:17 PM

जगदलपुर । जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. लगातार दो रात जिले के सीमावर्ती जाँच नाकों पर तैनात एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

मंगलवार की रात्रि 11.30 बजे से 3.30 बजे तक बस्तर जिले के  (छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की) सीमावर्ती जांच नाका तारापुर-बोरगांव, बकावंड, बदलावंड,करपावंड और कोलावल सीमा में पहुंच कर तैनात वाहन जांच दल की कार्यवाही का अवलोकन किया।

उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच कर  वाहनों का विस्तृत जानकारी पंजी में संधारित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरा में कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, एसडीएम ओपी वर्मा भी साथ रहे।

जिले में विधानसभा निर्वाचन की गतिविधियों प्रारंभ होने के साथ ही जिले की सभी चाक-चौबंद की जांच करने के लिए कलेक्टर विजय रात्रि काल में शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात एसएसटी दलों के कार्यों का जायजा लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।

कलेक्टर ने जिले के सभी पहुँच मार्गों में बनाए गए जांच स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस चेक पोस्ट में स्थापित सीसीटीवी से निगरानी की गतिविधि का भी संज्ञान लिया।

उन्होंने कोलावल में सुरक्षा और एसएसटी दलों के लिए पेयजल की व्यवस्था करवाने के लिए सीईओ जिला पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.