कलेक्टर ने किया वीवीपैट कमिशनिंग प्रशिक्षण का निरिक्षण

Updated on 01-11-2023 03:15 PM

महासमुन्द। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने बुधवार को वन विद्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन कार्य अंतर्गत नियुक्त किये गये सभी सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं ईव्हीएम, वीवीपैट कमिशनिंग के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान बताए गए बातों को ध्यान पूर्वक सुने और अमल में लाएं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट, बैलेट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को मतदान कराने में होने वाली समस्याएं और उनके समाधान के बारे में जानकारी देने निर्देशित किया।

वन विद्यालय के सभाकक्ष में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरी गोस्वामी द्वारा महासमुंद जिले की चारों विधानसभाओं के मास्टर ट्रेनरों व सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गोस्वामी ने बताया कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही बेहतर ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में आसानी होगी।
 
गोस्वामी ने कहा कि निर्वाचन के लिए एम-3 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें एक कन्ट्रोल यूनिट (सीयू) से 24 बैलेट यूनिट (बीयू) को जोड़ा जा सकता है एवं एक बीयू में अधिकतम 16 कैण्डीडेट सेट किये जाते हैं। इसी प्रकार उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, सील करना, मतदान पत्र लगाना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे सहित सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.