ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण

Updated on 19-06-2026 11:27 AM

जशपुरनगर। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को उपस्वास्थ्य केंद्र रौनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रसव सेवाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर व्यास ने स्वास्थ्य कर्मियों को सेवाभाव एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित  रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.