कलेक्टर ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

Updated on 27-10-2023 12:25 PM

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट करने को कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 प्रकार के कार्य करने होते हैं। इन सभी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए समय आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। मनोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

        कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों से नामांकन की प्रगति एवं बचे दो दिनों की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बारे में आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम नामांकन वापसी के बाद होगा। इस दफा रिटर्निंग अफसर स्वयं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पहली ट्रेनिंग से ज्यादा दिनों तक एवं सघन रूप से प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। इस कड़ी में संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों की ट्रेनिंग 28 अक्टूबर को आयोजित की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयुग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कर ली गई है। 27 अक्टॅूबर को शाम 5 बजे इसका संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जायेगा। इसी परिसर में मतदान दलों को सामग्री भी वितरित की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम को सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौपी गई है। चुनाव कार्य के लिए पहले चरण में 485 बसों के अधिग्रहण आदेश जारी किये जा चुके हैं। 14 नवम्बर को उन्हें खड़ी करने कहा गया है। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बैठक में इव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा, व्यय मॉनीटरिंग, मतपत्र छपाई, शिकायत एवं इनका समाघान, सीविजिल, वेबकॉस्टिंग आदि की भी समीक्षा कर उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.