चुनावी तैयारियों की कलेक्टर ने ली जानकारी

Updated on 12-10-2023 03:57 PM

कोरिया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी पर जुटे सभी प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को नए सिरे से सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की।

लंगेह ने सभी अधिकारियों से एक-एक जानकारी से मुखातिब हुए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी की जिम्में मतदान दलों के गठन, मतदान दलों के रवानगी, वापसी, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर का गठन व उनके बीच समन्वय कर कार्य संचालन, स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं के जागरूकता हेतु, निर्वाचन कार्य के विभिन्न गतिविधियों हेतु प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित करना है।

संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के तहत गठित किए गए एफ.एस.टी., व्ही.एस.टी., व्ही.व्ही.टी. के नोडल अधिकारी, नाम निर्देशन, नामांकन, चुनाव चिन्ह, नाम वापसी, संवीक्षा की जानकारी भेजने, कानून व्यवस्था व अनुमति, एम.सी.सी. (आदर्श आचरण संहिता का पर्यवेक्षण एवं स्टैंडिंग कमेटी की कार्यवाही, सम्पत्ति विरूपण की जिम्मेवारी दी गई है।

नन्दिनी साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदान की चिन्हित प्रति तैयार कराना होगा। अंकिता सोम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मतदान दलों के परिवहन हेतु  वाहनों व पीओएल की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश साहू, डिप्टी कलेक्टर को ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी के सुरक्षा, प्रबंधन जैसे कार्यों को कराने की जिम्मेदारी है।

समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टल पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।  

बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।

उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाक मत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदान कर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा।

मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए।
 
बैठक में डिप्टी कलेक्टर चांदनी कवर, तुलाराम भरद्वाज, विनय कश्यप  श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन के सुनीन आमेजा, जिला खाद्य अधिकारी, जिला जनसम्पर्क सहायक संचालक मुक्ति प्रकाश बेक तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी एलडी मानिकपुरी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.