कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने बेंगलुरु का उड़ाया मजाक तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, मुंबई शो का वीडियो वायरल

Updated on 03-10-2023 01:57 PM
साउथ अफ्रीका के स्‍टैंडअप कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट ट्रेवर नोआ को सोशल मीडिया पर भारतीयों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। बेंगलुरु शो कैसिंल होने के बाद ट्रेवर ने बीते 30 सितंबर को मुंबई में शो किया। अब इसका वीडियो सामने आया है। इस शो में उन्‍होंने बेंगलुरु शो का मजाक बनाया। इतना ही नहीं, उन्‍होंने शहर की व्‍यवस्‍था और ट्रैफिक के हालात को भी रोस्‍ट किया। ट्रेवर नोआ ने स्‍टेज से मजाक-मजाक में यह दावा किया कि वहां स्‍टेज के पीछे का इलाका 'कुत्तों से भरा हुआ' था और ऐसा लगता है कि इवेंट रूम इंसानों के लिए नहीं बनाया गया था।

ट्रेवर नोआ का बेंगलुरु शो 27 और 28 सितंबर को मैनफो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होना था। लेकिन आख‍िरी मौके पर 'तकनीकी कारणों' से शो को रद्द करना पड़ा। अब मुंबई शो में Trevor Noah ने कहा, 'कभी-कभी आपको ऐसा लगता है कि कुछ होने वाला है और ऐसा होता है। बेंगलुरु में हमारे साथ ऐसा ही हुआ। हम इवेंट वेन्‍यू पर जाने के लिए गाड़ी में थे। लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइविंग के बाद मुझे लगा कि हम कहां जा रहे हैं? ड्राइवर और कार में बैठे सभी लोग ऐसे थे जैसे हमें इसी रास्ते से जाना है। शहर में ट्रैफिक जाम लगा था। रास्‍ते में ड्राइवर एक गंदी सड़क की ओर मुड़ गया। मैं सोचने लगा कि यह क्‍या है? मैं कहां जा रहा हूं?'

बैकस्‍टेज में पिंजरे में बंद कुत्तों का किया जिक्र

ट्रेवर नोओ यही नहीं रुके। उन्‍होंने आगे कहा, 'आमतौर पर जब वह कहीं इवेंट पर जाते हैं तो मुख्‍य दरवाजे से जाते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं था। आपको बैकस्‍टेज पर ले जाया जाता है। आप एक ऐसी गली से गुजरते हैं जो कुत्तों से भरी हुई थी, इनमें से आधे पिंजरे में थे... उनमें से कुछ कुत्ते बाहर थे। इन कुत्तों ने क्या किया है भाई? यही तो मैं जानना चाहता हूं।'

इवेंट वेन्‍यू का उड़ाया मजाक, कहा- वो तंबू जैसा था

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी भी पिंजरों में बंद कुत्तों के साथ बैकस्‍टेज वाले शो की तैयारी नहीं।' ट्रेवर नोआ ने कहा, 'वह टेक्‍न‍िकली एक बिल्‍ड‍िंग थी, लेकिन जिस हॉल में मुझे परफॉर्म करना था, वह एक 'तम्बू' जैसा दिखता था। उसके किनारे पर बड़ी एयर-कंडीशनर यूनिट्स थी, जिससे तेज आवाज कर रही थीं। मैंने आवाज तेज करने की कोशिश की ताकि लोग सुन सकें, लेकिन लगता है कि वो कमरा इंसानों के लिए नहीं था।'

किरण मजूमदार बोलीं- अब भी मौका है जाग जाओ

बहरहाल, ट्रेवर नोआ के इस वीडियो क्लिप के वायरल होने पर 'बायोकॉन' की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने 'X' पर पोस्ट किया, 'बेंगलुरु की जर्जर स्थिति ने ट्रेवर नोआ को उनके भविष्य के शोज के लिए भरपूर कॉन्‍टेंट दिया है। अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो हमारे पास उम्मीद के नाम पर कुछ नहीं बचा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.