शत-प्रतिशत मतदान के लिए छत्तीसगढ़ में चुनाव की तिथियों पर विचार करे आयोग: सिंहदेव

Updated on 16-10-2023 03:39 PM

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यदि शत-प्रतिशत मतदान चाहते हैं तो तीज- त्यौहार के समय मतदान की तिथि घोषित की गई है इस पर विचार करना चाहिए।

यदि निर्वाचन आयोग सारी कवायद शत-प्रतिशत मतदान के लिए कर रहा है तो इस पर भी विचार होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले दो चरणों के मतदान के समय कई तीज-त्यौहार पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह की सूर्य उपासना का प्रवचन किसी एक तिथि को नहीं बल्कि चार दिन पहले से आरंभ हो जाता है और इसमें पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है।

निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है।लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना जरूरी हो गया है।त्योहारों के कारण प्रत्याशियों को भी लोगों से मेल-मिलाप का काफी कम समय मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा है कि

सात नवंबर को पहले चरण का चुनाव होगा।इन 20 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने बहुत कम समय दिया है।इस कम समय में कांग्रेस सभी तैयारियां करने, नामांकन दाखिल करने, दशहरा पर्व,समारोह और अन्य त्योहारों को देखने, लोगों से मिलने और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की गतिविधियों में शामिल होंगे। यदि इस चुनावी समय को देखें तो काफी कम समय है। यह न सिर्फ राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए बल्कि मतदाताओं के लिए भी परेशानी का समय हो सकता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करने का आग्रह किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.