हर पात्र बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रतिबद्ध

Updated on 26-03-2023 06:56 PM

सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शिविर शुभारंभ अवसर पर जावद विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद अठाना, जावद, सरवानिया महाराज एवं नयागांव मे सहभागिता की।

मंत्री श्री सखलेचा ने बहनों से संवाद कर योजना से संबंधित फॉर्म भरने हेतु बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही बहनों के आवेदन सफलता पूर्वक पोर्टल पर दर्ज हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए  इस दौरान बहनों ने मंत्री श्री सखलेचा को राखी भी बांधी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।

शिविर में  मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि यह सिर्फ लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ नहीं, यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक ऐसे जनअभियान की शुरुआत है जिसका लक्ष्य आपके साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि हर पात्र बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने हेतु हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।फॉर्म भरने में किसी तरह की त्रुटि न हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जिसके माध्यम से हर महिला का ई-केवाईसी भी गांव गांव में कैंप के माध्यम से किया जाएगा और उसका खर्च भी सरकार उठाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.