ताइवान पर कैसे कब्जा करेगा चीन युद्धपोतों की तैनाती के बीच कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी किया ब्लूप्रिंट

Updated on 14-09-2023 01:51 PM
बीजिंग: चीन ने मंगलवार को तटीय प्रांत फुजियान और ताइवान के बीच एकीकरण को गहरा करने की योजना को सार्वजनिक किया है। इस योजना में सैन्य शक्ति के प्रदर्शन और युद्धपोतों की तैनाती के साथ ताइवान के साथ सहयोग के लाभों का भी जिक्र है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद ने इस ब्लूप्रिंट को संयुक्त रूप से जारी करते हुए फुजियान को ताइवान के साथ जोड़कर विकास करने का वादा किया है। कम्युनिस्ट पार्टी ने वादा किया है कि वह ताइवान के निवासियों के लिए फुजियान में पहला घर बनाने की खुली छूट देगा। चीन की सरकारी मीडिया ने इसे ताइवान के भविष्य के विकास का ब्लूप्रिंट करार दिया है।


ताइवान के चुनाव को प्रभावित करना चाहता है चीन


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस ब्लूप्रिंट को तब जारी किया है, जब ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन की पूरी कोशिश ऐसे दस्तावेज जारी कर ताइवानी चुनाव को प्रभावित करने की है। ताइवान में जनवरी 2024 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चीन दशकों से लगभग ढाई करोड़ की आबादी वाले जीवंत लोकतंत्र ताइवान पर लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहा है। ताइवान को बीजिंग की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी अपने क्षेत्र के रूप में दावा करती है। हालांकि, ताइवान पर चीन का कभी भी नियंत्रण नहीं रहा है।


ताइवान को घेरने के लिए भेजे दर्जनों युद्धपोत


ताइवानी अधिकारियों के अनुसार, बीजिंग के एकीकरण योजना जारी करने से पहले एक चीनी विमानवाहक पोत और लगभग दो दर्जन चीनी युद्धपोतों को इस हफ्ते ताइवानी जल क्षेत्र के पास इकट्ठा होते देखा गया है। चीन लंबे समय से ताइवान को घेरने की कोशिश कर रहा है। चीन के सभी राजनेता और सेना लगातार ताइवान पर सैन्य आक्रमण की धमकी देते रहते हैं। हाल के वर्षों में चीन और ताइवान के संबंधों में काफी गिरावट आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि ताइवान के लोग चीन के इस प्रस्ताव के प्रति कितना सकारात्मक रुख दिखाएंगे।


ताइवान ने चीनी प्रस्ताव को किया खारिज

बुधवार को ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सांसद वांग टिंग-यू ने कहा कि चीन की एकीकरण की योजना हास्यास्पद है। वांग ने विदेशों में बीजिंग के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए चीनी सरकार से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि चीन को इस बारे में सोचना चाहिए कि वह अपने दुश्मनों को कैसे याद रखता है। ताइवान के कई दूसरे नेता भी चीन की आलोचना करते रहे हैं। इस साल चीन ने ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इन वेंग और उपराष्ट्रपति विलियम लाई की अमेरिका यात्रा का भी जमकर विरोध किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.