सात बार Oscars जीत चुकी कंपनी तैयार करेगी 'रामायण' के VFX, धमाल मचाने वाले हैं नितेश तिवारी

Updated on 14-06-2023 08:33 PM
जब से नितेश तिवारी ने महाकाव्‍य 'रामायण' पर फिल्‍म बनाने की घोषणा की है, इसको लेकर तमाम तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। पहले यह खबर आई कि रणबीर कपूर फिल्‍म में भगवान का राम का किरदार निभाएंगे और आलिया भट्ट सीता बनेंगी। इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि 'केजीएफ' फेम यश फिल्‍म में रावण की भूमिका में दिखेंगे। लेकिन फिर यह भी कहा गया कि यश ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया है। ऋतिक रोशन को कास्‍ट किए जाने की भी चर्चा शुरू हुई। हालांकि, इसमें से कोई भी जानकारी मेकर्स की तरफ से आध‍िकारिक नहीं है। लेकिन अब इस फिल्‍म से जुड़ी एक ऐसी पुख्‍ता खबर आई है, जिसे सुनकर बांछे ख‍िल उठेंगी। खबर ये है कि नितेश तिवारी के 'रामायण' में VFX पर खास जोर दिया जा रहा है और इसके लिए 7 बार ऑस्‍कर जीत चुकी कंपनी 'डबल निगेटिव' (DNEG) को चुना गया है। नमित मल्‍होत्रा की इसी कंपनी ने 'ड्यून', 'इंटरस्‍टेलर' और यहां तक कि 'ब्रह्मास्‍त्र: पार्ट-1 श‍िवा' का भी VFX डिजाइन किया है।


ताजा जानकारी के मुताबिक, Namit Malhotra की कंपनी ने 'Ramayana' के VFX पर काम शुरू करने की योजना बना ली है। फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, जिसमें कुछ हाई ऑक्टेन विज़ुअल्स होंगे। कुछ ऐसे, जो बड़े पर्दे पर इससे पहले कभी नहीं देखे गए हैं। इसके लिए अत्याधुनिक उपकरणों, तकनीकों और इफेक्ट्स का इस्‍तेमाल किया जाएगा। दुनियाभर के काबिल VFX पेशेवरों की सबसे बड़ी टीम इस शानदार काम को अंजाम देगी। नितेश तिवारी अपनी इस फिल्‍म को लेकर पूरे जुनून से काम कर रहे हैं।'

'रामायण' के लिए तैयार किए जाएंगे विशाल सेट्स

मेकर्स का प्‍लान है कि 'रामायण' के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। इसके लिए बड़ी स्‍टार कास्‍ट से लेकर, मेगा सेट्स का निर्माण किया जाएगा। नितेश तिवारी और नमित मल्‍होत्रा इस बात पर खास जोर दे रहे हैं कि महाकाव्‍य की तरह ही इस फिल्‍म का कैनवस भी बहुत बड़ा हो। नमित मल्‍होत्रा इससे पहले बॉलीवुड के लिए अयान मुखर्जी की फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' के लिए VFX डिजाइन कर चुके हैं।

इन 7 फ‍िल्‍मों के लिए नमित की कंपनी को म‍िला OSCARS

नम‍ित मल्‍होत्रा की कंपनी 'डबल निगेटिव' हॉलीवुड फिल्‍म 'ड्यून', 'टेनेट', 'इंस्‍पेशन', 'इंटरस्‍टेलर', 'एक्‍स मशीना', 'ब्‍लेड रनर 2049' और 'फर्स्‍ट मैन' के लिए 7 बार VFX डिजाइन का ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुकी है।

साल 2023 के अंत में शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग

मेकर्स का कहना है कि वह 'रामायण' की कास्‍ट को लेकर जल्‍द ही आध‍िकारिक घोषणा करेंगे। इससे पहले जो भी चर्चाएं चल रही हैं, वह सिर्फ संभावनाएं हैं। लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्‍म बहुत ही ग्रैंड लेवल पर मेगा स्‍टारकास्‍ट के साथ तैयार होगी। फिल्म शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.