पीएम जनमन योजना के लिए आवश्यक सर्वे एक माह में पूरा करे : श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 13-06-2024 06:50 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना और उससे जुड़े समस्त घटकों की बिन्दुवार समीक्षा की। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़े समस्त घटकों के लिए आवश्यक सर्वे कार्य को आगामी एक माह में पूरा करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर मैदानी भ्रमण करे। दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर योजना की ज़मीनी हक़ीक़त का निरीक्षण करे। कठिनाइयों का आकलन करें तथा अनुभव के आधार पर समाधान करते हुए योजना के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाए।

राज्यपाल श्री पटेल ने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के घटक जैसे आधार, जनधन बैंक अकाउंट, आयुष्मान योजना, सड़क, पानी, बिजली, ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दे, आंगनवाड़ी केंद्र, वन धन विकास केन्द्र आदि बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए ज़रूरी निर्देश दिए।

जनजातीय संग्रहालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बैठक में छिंदवाड़ा और जबलपुर में बन रहे जनजातीय संग्रहालयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय संग्रहालयों में जनजाति नायकों विशेषकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले क्षेत्रीय और स्थानीय महानायकों के कृतित्व और व्यक्तित्व की जानकारी रखे। संग्रहालयों में समय-समय पर बच्चों और विद्यार्थियों के भ्रमण की योजना बनायी जाए। श्री पटेल ने जबलपुर के राजाशंकर शाह-रघुनाथ शाह जनजातीय संग्रहालय और छिंदवाड़ा जनजातीय संग्रहालय के शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

पेसा ग्राम सभाओं में सिकल सेल की जागरुकता बढ़ाएं

राज्यपाल से मंगुभाई पटेल ने कहा कि पेसा अधिनियम के अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में सिकल सेल बीमारी की जागरूकता के विशेष प्रयास करे। ग्राम सभाओं में सिकल सेल के लक्षण, उपचार, सिकल सेल से प्रभावित वर-वधु की आपस में शादी के लिए सावधानियाँ और परिणामों की विस्तृत जानकारी भी दे। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाएं सिकल सेल के रोगियों और वाहकों के बीच आपस में शादी नहीं कराए जाने का संकल्प और प्रस्ताव पारित कराए जाने पर विचार कर सकती है।

राजभवन के जवाहर खण्ड में आयोजित बैठक में जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेशचंद गुप्ता, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाकांत भार्गव, राज्यपाल के विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.