राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं नई युवा नीति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करें : उच्च शिक्षा मंत्री श्री डॉ. यादव

Updated on 30-03-2023 05:19 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं युवा नीति के संबंध में विद्यार्थियों एवं युवाओं से संवाद एवं जागरूकता की दृष्टि से विभिन्न कार्यक्रम करना सुनिश्चित करें। डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव तथा जन-भागीदारी के अध्यक्षों से ऑनलाईन चर्चा कर रहे थे।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी माह में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, इसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान युवाओं से संवाद करेंगे। विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में भारत की ज्ञान परंपरा की दृष्टि से गीता, रामायण और महाभारत के श्लोकों का सामूहिक वाचन जैसे कार्यक्रम वृहद स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई पूरी करके स्वयं का व्यवसाय करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के अनुभव साझा करने कार्यक्रम हों।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए शिक्षक एवं विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित किये जायें। साथ ही शासकीय महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षा केन्द्रों पर सहयोग के लिए बूथ स्थापित करें एवं परीक्षा के अंतिम दिन समस्त नव मतदाता पंजीयन शिविर लगवाना सुनिश्चित करें।

मंत्री डॉ. यादव ने जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों को आध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से प्रतिभा सम्मान समारोह, स्वास्थ्य शिविर, नशामुक्ति शिविर, स्वच्छता अभियान तथा भक्ति संगीत जैसे कार्यक्रम करने की बात कही। अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता और आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.