कंफर्म! सलमान खान ही करेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट, जानिए कब और कैसे देखें ये डिजिटल शो

Updated on 26-05-2023 08:36 PM
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' भी होस्ट करने वाले हैं। 'बिग बॉस' फैंस के लिए ये किसी गुडन्यूज से कम नहीं है। अब मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का लेटेस्ट प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान की झलक देखने को मिली है। एक्टर रियालिटी शो के बारे डिटेल देते दिख रहे हैं। मालूम हो, 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' को ठीक-ठाक पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। उस सीजन से ही उर्फी जावेद भी चर्चा में आई थीं। हालांकि सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं।

'बिग बॉस ओटीटी' के होस्ट करण जौहर की सलमान खान ने छुट्टी कर दी है। उन्होंने इस शो को भी होस्ट करने का फैसला लिया है। वह पिछले कई सालों से टेलीविजन पर रियालिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बार पहली बार वह ओटीटी पर भी इसके सेगमेंट को होस्ट करते दिखेंगे। खुद सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के होस्ट करने की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

'बिग बॉस ओटीटी' प्रोमो: कब और कैसे देखें ये शो

Bigg Boss OTT 2 Promo: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रोमो में सलमान खान इस शो का पता बता रहे हैं। दरअसल इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' का पता बदल गया है। अब ये वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर आएगा, जहां सलमान खान सबकी क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान इस प्रोमो में कहते हैं, 'क्रिकेट के बाद क्या देखें ये हैं डेलेमा। अब 24 घंटे हैं जियो सिनेमा एंटरटेनमेंट। मैं लेकर आ रहा हूं 'बिग बॉस ओटीटी'।'

'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss OTT 2 Contestants List) को लेकर अब तक मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि चर्चा है कि धीरज धूपर, फैजू शैख, जिया शंकर, राजीव सेन, पूजा गौर से लेकर अंजलि अरोड़ा और आदित्य नारायण नजर आ सकते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' की हिस्ट्री (Bigg Boss OTT Winner)

'बिग बॉस ओटीटी' एक डिजिटल रियालिटी शो है जो पहली बार 8 अगस्त 2021 को वूट पर प्रसारित हुआ था। इस शो को डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था। इस शो में उर्फी जावेद, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, मिलिंद गाबा से लेकर जीशान खान नजर आए थे। हालांकि शो को जीता था दिव्या अग्रवाल ने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.