पेट्रोल पंप और तीन करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण

Updated on 28-10-2023 11:47 AM
भोपाल। जिले के ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण पेट्रोल पंप और लगभग तीन करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं उनके पति भेल में कार्यरत हैं। उनके पास लाखों के गहने, लग्जरी वाहन, जमीन आदि संपत्ति है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन बैरसिया रिटर्निंग कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करते हुए शपथ पत्र में दी है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय पहुंचीं और एसडीएम विनोद सोनकिया को अपना नामांकन सौंपा। बता दें कि बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री हैं, लेकिन अभी उन्होंने अपना नामांकन जमा नहीं किया है। अब तक इस विधानसभा क्षेत्र से चार नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।

दूसरी बार मौका, हुआ जमकर विरोध

बैरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को दूसरी बार विधायक प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्हें मैदान में उतारा था, लेकिन वह लगभग 10 हजार से अधिक मतों से हार गईं थीं। इस बार जब उनको टिकट मिला तो स्थानीय नेता रामभाई मेहर के समर्थकों ने जमकर विरोध किया। वह टिकट कटवाने को लेकर शीर्ष नेताओं के घर तक पहुंच गए थे, लेकिन उनके इस विरोध का कोई असर नहीं दिखा और आखिर कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर के साथ नामांकन जमा करने पहुंचीं। इसके बाद से कांग्रेस की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में स्थिति स्पष्ट हो गई है।

उत्तर से पूर्व पार्षद ने आप से जमा किया नामांकन

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 19 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इनमें से उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पांच नामांकन जमा हुए हैं, जिनमें पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद ने आम आदमी पार्टी से नामांकन जमा किया है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन जमा हुआ है। वहीं बैरसिया से चार, नरेला से दो, मध्य से चार, गोविंदपुरा से तीन और हुजूर विधानसभा से दो नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। अब नामांकन जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन सोमवार का समय प्रत्याशियों के पास बचा हुआ है। वहीं शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी और दो नवंबर को इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी

नाम - जयश्री हरिकरण

आयु - 41 वर्ष

चल संपत्ति - 1,11,48,111

अचल संपत्ति - 1,04,52,270

हाथ में नकद रुपये - 35,000

बैंक खाते में जमा राशि - 59,582

स्वर्ण आभूषण - 220 ग्राम, कीमत 9,75,000

बाजार मूल्य के अनुसार कुल संपत्ति - 3,35,19,966

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.