कांग्रेस ने ईडी, आईटी की कार्रवाई पर जमकर बोला हमला भाजपा पर
Updated on
25-10-2023 05:20 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा और केंद्र सरकार ने जमकर हमला बोला।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बुधवार को रायपुर पहुंची। उन्होंने केंद्र व भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये धर्म के नाम पर लोगों को ठगते हैं और हम धर्म को चरितार्थ करते हैं। हिंदुत्व किसी की बपौती नहीं हैं। हमने राम वनगमन पथ बनाया, कौशल्या माता मंदिर को निर्माण किया। ईडी-आइटी और सीबीआइ भाजपा और मोदी सरकार के घटक दल हैं। ईडी ने चौगुना कार्रवाई की और 95 प्रतिशत विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई हो रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा, मैं एक भविष्यवाणी करती हूं कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस सरकार की बनेगी। मैं उत्तर प्रदेश भगवान राम की अयोध्या से है और छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ है मुझे जानकारी नहीं थी। यह जानकारी तब हुई छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने राम वनगमन पथ निर्माण किया। देश के प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता बढ़ाई है। पत्रकारों के सवालों से पीएम भागते हैं।
छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई और आइटी की कार्रवाई पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जहां जहां गैर भाजपा सरकार काम कर रही है, वहां-वहां ईडी कार्रवाई करती है। उन्होंने विधानसभा 2023 के साथ 2024 में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…