सात नेताओं से चुनाव की रिपोर्ट तैयार करवा रही कांग्रेस

Updated on 23-11-2023 01:01 PM

भोपाल । कांग्रेस अपने उन सात नेताओं से चुनाव की रिपोर्ट तैयार करा रही है, जिन्होंने जन आक्रोश यात्रा की अगुआई की थी। पार्टी ने सभी नेताओं से कहा है कि वे यात्रा के दौरान जहां-जहां गए थे, वहां से जानकारी प्राप्त करके संगठन को दें।

अंचलों में निकली थी यात्रा

चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल और जीतू पटवारी की अगुआई में अलग-अलग अंचल में यात्रा निकाली गई थी।

15 दिसंबर से हुई थी शुरुआत

पार्टी ने 15 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। इसमें डा.गोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल, अरुण यादव बुंदेलखंड, अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल विंध्य और महाकोशल, सुरेश पचौरी ने मध्य भारत, कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी ने मालवांचल में यात्रा निकाली थी।
राहुल और प्रियंका ने किया था संबोधित

इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कालापीपल विधानसभा के पोलायकला और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने धार के मोहनखेड़ा में सभा को संबोधित किया था। पार्टी ने यात्रा की अगुआई करने वाले सभी नेताओं से कहा है कि वे आवंटित अंचल में मतदान और पार्टी की संभावना को लेकर आकलन करके रिपोर्ट दें।

26 नवंबर को भोपाल में सभी 230 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इन्हें भी मतदान केंद्रवार जानकारी लेकर आने के लिए कहा गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि पार्टी के लिए विंध्य अंचल में अब तक के सबसे अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.