कांग्रेस नेता ने PM मोदी की हत्या की बात कही:सफाई में बोले- राजनीतिक रूप से हराने के लिए बोल रहा था

Updated on 12-12-2022 05:39 PM

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे प्रधानमंत्री मोदी की हत्या करने के लिए लोगों को तैयार रहने का कह रहे हैं। पटेरिया कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हत्या इन द सेंस हराने का काम करना है। वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का बताया जा रहा है।

पटेरिया बोले- मेरी बात को गलत तरीके से दिखाया

विवादित वीडियो सामने आने के बाद पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पटेरिया ने अपने पहले वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा पर स्पष्टीकरण दिया है। पटेरिया ने कहा- जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है वह गलत तरीके से प्रदर्शित की जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।

पटेरिया ने आगे कहा- मेरा आशय राजनीतिक परिवेश को लेकर था, जहां संविधान बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी है। अल्पसंख्यकों की दलितों की आदिवासियों की रक्षा करने के लिए और बेरोजगारी हटाने के लिए मोदी को पराजित करना आवश्यक है। मेरा आशय मोदी की हत्या को लेकर बिल्कुल गलत तरीके से पेश किया गया है।

गृहमंत्री बोले, ये महात्मा गांधी की नहीं, इटली की कांग्रेस

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर FIR के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा- पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, इससे स्पष्ट हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है।

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने की जांच की मांग

BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जनता ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। क्या हाल ही में मध्यप्रदेश से निकली राहुल गांधी की 'भारत तोड़ो यात्रा' में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.