मुख्यमंत्री के भाषण से पहले चले गए कांग्रेस विधायक:उज्जैन में सीएम ने कहा-जब भी धर्म की बात निकली

Updated on 21-03-2025 01:55 PM

उज्जैन के तराना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंच पर स्थानीय और कांग्रेस विधायक महेश परमार अपना भाषण देकर चले गए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से ही बिना उनका नाम लिए कहा कि जब भी धर्म की बात आती है, कांग्रेस मैदान छोड़ देती है।

सीएम के बयान पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि वे पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपना भाषण दिया। मुख्यमंत्री का मैं सम्मान करता हूं, उन्हें इतनी छोटी बात नहीं करनी चाहिए।

बता दें कि गुरुवार को सीएम उज्जैन के तराना के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने नर्मदा-शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत पाइप लाइन का लोकार्पण किया। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक महेश परमार भी मौजूद थे। वे सीएम के भाषण से पहले ही अपना भाषण देकर चले गए।

सीएम बोले- जब जब धर्म की बात निकली और कांग्रेस भागी कांग्रेस विधायक महेश परमार के चले जाने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना नाम लिए उन पर और कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा-

QuoteImage

जब मेरे बोलने के मौका आया तो ये कांग्रेस के कलेजे नहीं है कि वो बैठकर सुने। उनकी हवा निकल जाएगी। ये हमको समझ में नहीं आता कि कांग्रेस के मित्रों से, कि आपका और हमारे धर्म का क्या झगड़ा है। आज तक समझ में नहीं आया। जब जब धर्म की बात निकली और कांग्रेस भागी, मैदान छोड़ दिया। क्यों छोड़ती है हमको नहीं मालूम। धर्म की बात अगर हम करते हैं तो धर्म की बात गलत कैसे हो सकती है। धर्म की नहीं तो क्या अधर्म की बात करें।

QuoteImage

सीएम के बयान पर कांग्रेस विधायक महेश परमार का जवाब

सीएम के बयान पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने भोपाल में अपना पक्ष रखा। महेश परमार उज्जैन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने भोपाल आए थे। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मैं पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहा। क्षेत्रिय विधायक हूं। भाषण देकर आया। मैं अपनी बात रखकर आया। मुख्यमंत्री जी को इतना ही शौक है तो अपनी पार्टी का कार्यक्रम कर लें। इनकी झूठी बातें और बुराई सुनने के लिए तो मंच पर रहूंगा नहीं मैं। इनको इतना ही शौक है तो एक बार स्वयं का कार्यक्रम, पार्टी का कार्यक्रम कर लें।

QuoteImage

'जब सांप-बिच्छू के मंत्र नहीं आते, तो उन्हें क्यों छेड़ रहे' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष की बुद्धि भ्रमित हो गई थी। उन्होंने कहा था कि नहाने से क्या होता है? मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा- जब आपको सांप-बिच्छू के मंत्र नहीं आते, तो आप उन्हें क्यों छेड़ रहे हैं?

दिल्ली में हुए चुनावों पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि सनातन का अपमान करने वालों का जनता ने हिसाब चुकता कर दिया। वहां झाड़ू चल गई। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

सीएम तराना में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम और महारुद्र यज्ञ में भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन को सांस्कृतिक राजधानी बनाना हमारा प्रयास है। इसके लिए लगातार काम हो रहे हैं। शिप्रा नदी के जल से कुंभ स्नान सुनिश्चित करने के लिए 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

अपने गुरु से मिलने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने से पहले बुधवार रात सीएम ने अपने गुरु कैलाश चंद्र शील के तीन बत्ती स्थित निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने शॉल ओढ़ा कर अपने गुरु का सम्मान किया। इस दौरान प्रोफेसर शील ने 500 रुपए और श्री फल भेंट किया, तो सीएम मोहन यादव ने भी अपने गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर उन्होंने भी अपने गुरु को भेंट स्वरूप 1000 रुपए दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.