नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलती है कांग्रेस : राहुल गांधी

Updated on 30-10-2023 01:04 PM

कवर्धा। दो ही तरीके की सरकार होती है। एक सरकार होती है जो देश और प्रदेश के सबसे अमीर लोगों के लिए काम करती है और दूसरी सरकार होती है जो किसानों, युवाओं, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों के लिए काम करती है। तीसरी कोई सरकार नहीं होती है। आपको निर्णय लेना है कि आप कौन सी सरकार चाहते हैं। यह बात सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कवर्धा में आयोजित जनसभा में कही।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं, एक धर्म को दूसरे धर्म से और जातियों को आपस में लड़ाती है। जबकि कांग्रेस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलती है।

उन्होंने कहा कि कमल का बटन दबाएंगे तो अडानी की सरकार बनेगी खदान चली जाएगी, उपज का सही दाम नहीं मिलेगा, एयरपोर्ट और पोर्ट सब उठाकर ले जाएंगे, आपकी जमीन छीनकर ले जाएंगे। कांग्रेस का बटन दबाएंगे तो किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों के भले के लिए काम शुरू हो जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि छोटे व्यापारियों को जीएसटी से कोई फायदा नहीं हुआ। जीएसटी से अडानी को फायदा हुआ। नोटबंदी, जीएसटी, किसान बिल मोदी सारी की सारी योजनाएं गरीबों को चोट पहुंचाती हैं और अडानी जैसे लोगों को फायदा पहुंचाती हैं।

15 लाख रुपये आए क्‍या...
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने वादा किया था कि आपके बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, कालाधन आएगा। आपके खाते में 15 लाख तो नहीं आए लेकिन दो-तीन अरबपति हैं उनके बैंक खाते में 15 लाख करोड़ रुपये चले गए। नरेंद्र मोदी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने 14 लाख करोड़ रुपये हिंदुस्तान के चार-पांच अरबपतियों के माफ कर दिए।

हमने पूरा किया वादा
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने भी आपसे पिछले चुनाव में कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया। पूरा छत्तीसगढ़ जानता है कि मोदी ने झूठ बोला और हमने सच बोला है। हम किसानों के दिल की आवाज सुन लेते हैं, आज धान का दाम 2640 रुपये है। आने वाले समय में किसानों के कहे बिना 3000 रुपये में धान खरीदी की जाएगी। इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में फिर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।  

प्रदेश का पैसा गांवों में खर्च हो
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी और अरबपतियों को पैसा देते हैं, जिससे वो विदेश में घर, हवाई जहाज खरीदते हैं। हम किसान मजदूर को पैसा देते हैं, जिसे वो अपने गांव में खर्च करते हैं। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। किसान, मजदूर, छोटा व्‍यापारी इस देश को चलता है इसीलिए हम आपका कर्ज माफ करते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आज किसानों और मजदूरों के साथ खेत में काम किया और उनसे बात की। किसानों ने बताया कि ऐसी सरकार हमने पहले कभी नहीं देखी। मजदूरों ने 7 हजार रुपये को बढ़ाने की मांग की। हमने पांच मिनट में निर्णय ले लिया कि अब मजदूरों को मिलने वाले सालाना 7 हजार रुपये को बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे मशहूर फाइनेंशियल अखबार ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने अडानी की मदद की है। अडानी के पास विदेश में 20 हजार करोड़ रुपये कहा से आया, इसका कोई जवाब मोदी जी के पास नहीं है। यह पैसा आपका था। जीएसटी के रूप में लाखों करोड़ रुपये देने के बाद भी आम लोगों का कर्जा माफ नहीं होता, लेकिन मोदी जी 14 लाख करोड़ रुपये कर्ज अडानी जैसे लोगों का माफ कर देते हैं। श्री गांधी ने कहा कि यह देश किसानों का है, मजदूरों का है। मोदी जी जितना पैसा अडानी को देंगे, उतना पैसा हम आपको देकर आपकी मदद करेंगे।    

मोदी बताएं, जाति जनगणना से क्यों डरते हैं

गांधी ने कहा, देश को 90 अफसर चलाते हैं, जो केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में काम करते हैं। हिंदुस्तान का बजट 45 लाख करोड़ रुपये है, जिसका बंटवारा यही 90 अफसर करते हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ 3 ओबीसी समुदाय से और 3 आदिवासी हैं। जबकि देश की आबादी में ओबीसी 50 फीसदी, दलित 15 फीसदी और 12-14 फीसदी आदिवासी हैं। नरेंद्र मोदी हर जगह ओबीसी की सरकार होने का दावा करते हैं, लेकिन वह यह नहीं बताते कि ओबीसी की भागीदारी कितनी है। हकीकत यह है मोदी ओबीसी की नहीं अडानी की सरकार चलते हैं। वो जाति जनगणना कराने से डरते हैं इसीलिए वह इसकी बात नहीं करते हैं। जैसे की कांग्रेस की सरकार केंद्र में आएगी जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.