कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, एमपी-सीजी के प्रत्याशियों पर होगा मंथन

Updated on 13-09-2023 01:25 PM

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए चेहरों पर दांव लगाएगी। युवाओं और महिलाओं को आगे किया जाएगा।लगातार दो चुनाव हारने वाले उन्हीं नेताओं को टिकट मिलेगा, जिनके नाम सर्वे के साथ पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में जीतने की संभावना वाले दावेदार के रूप में आएंगे।

दिल्‍ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला पिछले दिनों भोपाल में जिला, ब्लाक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों से दावेदारों को लेकर जो रायशुमारी की थी, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी बात रखी।

66 सीटों की स्थिति को लेकर प्रारंभिक चर्चा

दिल्ली में कांग्रेस के वार रूम में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार लल्लू, सप्तगिरि उल्का, कमलेश्वर पटेल, प्रदेश के प्रभारी सचिव सहित अन्य ने भाग लिया। देर रात तक चली बैठक में वर्तमान विधायकों और लगातार हारने वाली 66 सीटों की स्थिति को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई।


जिताने की जिम्मेदारी सामूहिक रहेगी

सूत्रों के अनुसार बैठक में एक बार साफ कर दी गई कि प्रत्याशी कोई भी हो भी उसे जिताने की जिम्मेदारी सामूहिक होगी। यह चुनाव पार्टी के लिए बहुत अहम है। इसका असर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की संभावनाओं पर पड़ेगा इसलिए प्रत्याशी चयन में जातिगत और स्थानीय समीकरण को ध्यान में रखा जाएगा।

चयन के लिए बनेंगी तीन सूचियां

प्रत्याशी चयन के लिए तीन सूचियां तैयार हाेंगी। इसमें कमल नाथ और कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे, पर्यवेक्षक के साथ प्रभारी व पदाधिकारियों की रिपोर्ट में जिन सीटों के लिए एक ही नाम होगा, उनकी अलग सूची बनेगी। वर्तमान विधायकों की एक सूची रहेगी और एक सूची उन सीटों की होगी, जहां दो या उससे अधिक दावेदार होंगे।बुधवार को भी बैठक होगी, जिसमें वर्तमान विधायक और लगातार हारने वाली सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी। प्रत्याशी घोषित करने की जल्दबाजी नहीं

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने को लेकर जल्दबाजी में नहीं है। संसद के विशेष सत्र 18 सितंबर से है। इसमें महिला आरक्षण पर विचार हो सकता है इसलिए पार्टी 22 सितंबर तक प्रतीक्षा करेगी। इसके बाद प्रत्याशी चयन को अंतिम दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी साफ किया है कि कोई जल्दबाजी नहीं है। उचित समय पर सूची जारी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.