कांग्रेस ने छीना जनजातीय वर्गों का अधिकार, झूठे वादे कर फिर सत्ता में आना चाहती है - अर्जुन मुंडा

Updated on 26-10-2023 12:08 PM
भोपाल। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी बढ़ गए हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को भोपाल पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का फोकस आदिवासियों के हितों के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के प्रचार पर रहा। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारों में जनजातीय समाज की सदैव उपेक्षा की और इनके हितों की अनदेखी करती रही, इसीलिए देश-प्रदेश की जनता ने उसे नकार दिया है। अब फिर से कांग्रेस जनजातीय समाज के लोगों को भ्रमित करने में जुटी है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में उन बातों को भी शामिल कर लिया है, जिन्हें भाजपा की सरकार पहले ही लागू कर चुकी है।


ओबीसी सीएम के सवाल को टाला

इस सवाल पर कि क्या प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री बनेगा तो मुंडा ने कहा कि यह विधायक दल तय करेगा। राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जनजातीय समाज के लिए न शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता की, न आवागमन और सिंचाई जैसी सुविधाओं पर फोकस किया। यही वजह रही कि कांग्रेस के शासनकाल में जनजातीय समाज के लोगों का सबसे ज्यादा विस्थापन और पलायन हुआ। जबकि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनजातियों के लिए कई बड़े कार्य किए हैं।

भाजपा सरकारों के काम गिनाए

मध्य प्रदेश में 63 एकलव्य स्कूल बनाने का काम चल रहा है। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून बनाने का काम किया, जिससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा

मुंडा ने कहा कि कांग्रेस ने पेसा कानून बनाया, पर इसे लागू नहीं किया। कमल नाथ सरकार ने बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं के व्यक्तिगत आर्थिक मदद के लिए पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद कर दिया था, जिसे शिवराज सरकार ने फिर से शुरू किया। जबकि विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस सिर्फ आश्वासन के पुल बांध रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.