मध्य प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… शेड्यूल जारी कर बताई पूरी प्लानिंग
Updated on
24-12-2024 12:57 PM
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर टिप्पणी किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा निकालेगी। यह 25 से 29 दिसंबर तक चलेगी।पांच चरणों में होने वाली इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में यात्रा के समापन पर जनसभा भी होगी।
‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… क्या है पूरा प्लान
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने बताया कि देश के संविधान की रचना में प्रमुख सहयोग देने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान पूरे देश का अपमान है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस तरह पार्टी भाजपा के नेताओं को यह संदेश देना चाहती है कि यह देश डॉ. आंबेडकर के लिखे संविधान से चलेगा। समाज के हर वर्ग को भाजपा की संविधान विरोध मानसिकता के बारे में जाग्रत किया जाएगा।
इसके लिए तैयार किए गए पर्चे का वितरण पदयात्रा के दौरान घर-घर होगा। प्रत्येक जिले में पदयात्रा के बाद अंत में जनसभा भी होगी। कांग्रेस इस बहाने अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश करेगी।
छतरपुर में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
छतरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डबरा विधायक एवं छतरपुर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुरेश राजे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी ने देते हुए बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जो राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर का अपमान किया गया।'
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…