धमतरी में महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी:कार और बाइक को रस्सी से खींचकर पेट्रोल पंप पहुंचे, बोले- जनता हो रही परेशान

Updated on 19-05-2026 12:06 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा की ओर से एक दिवसीय धरने के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

प्रदर्शनकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें पेट्रोल नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल की अनुपलब्धता के कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आम जनता दाल, तेल, सब्जी, दूध, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और गैस सिलेंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने 'डबल इंजन सरकार' पर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद संकट जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी हर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.