असम में गौरव गोगोई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही किया घेराव, बोले- बात नहीं मानीं तो सिर मुंडवा लेंगे

Updated on 27-02-2026 12:20 PM
गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में अब असम कांग्रेस में खुली बगावत देखने को मिल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सहयोगी दलों को प्रमुख विधानसभा सीटें देने की योजना का विरोध किया। इस वजह से अब असम चुनाव से पहले विपक्ष की सीट-बंटवारे की बातचीत में तनाव और बढ़ गया है।

गौरव गोगोई का सर्किट हाउस में घेराव

गुवाहाटी से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोलाघाट जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी प्रेसिडेंट गौरव गोगोई का सर्किट हाउस में घेराव कर लिया। उन्होंने सरूपथार विधानसभा सीट को असम जातीय परिषद (एजेपी) को देने का कड़ा विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के पास वहां ऑर्गेनाइजेशनल ताकत की कमी है। उन्होंने अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।

'बात नहीं मानी तो सिर मुंडवा लेंगे'

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और किसी भी कीमत पर सरूपथार सीट एजेपी को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीट दी जाती है, तो हजारों कार्यकर्ता अपना सिर मुंडवा लेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौरव गोगोई ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।

जानिए पिछले चुनाव में कैसा रहा था प्रदर्शन

बता दें कि 2021 असम विधानसभा चुनाव में सरूपथार सीट पर बीजेपी के बिस्वजीत फुकन ने जीत दर्ज की थी। जानिए किस कैंडिडेट को कितना वोट मिला था-
  • बीजेपी के बिस्वजीत फुकन- 1,07,090 वोट
  • कांग्रेस के रोजेलिना तिर्की- 67,731 वोट
  • एजेपी के राजू फुकन- 27,656 वोट


बिन्नाकांडी और खोवांग सीट देने का भी विरोध

सरूपथार सीट के अलावा कछार जिले में नई बनी बिन्नाकांडी विधानसभा सीट और डिब्रूगढ़ जिले में खोवांग सीट को किसी और पार्टी को देने के प्रस्तावों का भी विरोध हुआ है। सेंट्रल असम के दरांग जिले के दलगांव विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गौरव गोगोई के गुवाहाटी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि यह सीट रायजोर दल को मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.